वैसे तो टीवी की दुनिया में आएं दिन नए नए शो आते और जाते रहते है। मगर बहुत कम शो ऐसे होते है जो कम समय में दर्शकों के दिल में जगह बना लेते है। बता दे कि स्टार प्लस का यह शो भी उन्ही में से एक है। जी हां यह शो दर्शकों को काफी पसंद है, लेकिन इसके बावजूद भी स्टार प्लस का सुपरनैचुरल शो जल्दी ही बंद होने वाला है। यहाँ हैरानी की बात तो ये है कि इस शो की टीआरपी भी काफी अच्छी आ रही है। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि यह शो टॉप फाइव में शामिल है, लेकिन फिर भी इसे ऑफ एयर करने के बारे में सोचा जा रहा है। दरअसल हम यहाँ जिस शो की बात कर रहे है उसका नाम “ये जादू है जिन्न का” है।
स्टार प्लस का सुपरनैचुरल शो होने वाला है बंद..
गौरतलब है कि यह टाइम लिमिट शो था। यानि इस शो को बाकी सीरियल्स की तरह लम्बा खींचना काफी मुश्किल था। तो ऐसे में इस शो को रिप्लेस करने के लिए महेश भट्ट का नया शो आ रहा है। अगर खबरों की माने तो फरवरी महीने के आखिर तक महेश भट्ट का शो जन्नत शुरू हो सकता है। जिसमें राहिल आजम लीड रोल में नजर आएंगे। तो वही टीवी एक्ट्रेस श्रुति सेठ भी इस शो के साथ काफी लम्बे समय के बाद टीवी पर वापसी करेंगी।
फ़िलहाल तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इतनी अच्छी टीआरपी हासिल करने के बाद भी क्या स्टार प्लस का सुपरनैचुरल शो बंद कर दिया जाएगा या फिर इसे आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। बता दे कि यह शो गुल खान है और इससे पहले गुल खान ने स्टार प्लस को इश्कबाज जैसा प्रसिद्ध शो दिया था। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके इलावा महेश भट्ट का शो नामकरण भी स्टार प्लस पर खूब चला था। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार गुल खान का शो टिकता है या महेश भट्ट का शो उसे रिप्लेस करता है। दोस्तों क्या आपको यह शो देखना पसंद है या नहीं, ये हमें जरूर बताईयेगा।


