बता दे कि टीवी इंडस्ट्री के किसी शो से न जुड़े होने के बावजूद भी हिना खान टीवी की दुनिया में छाई हुई है। इसकी वजह ये है कि हिना खान आएं दिन बहुत कुछ नया कर रही है। जी हां सबसे पहले तो हिना खान का म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हुआ। जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। उसके बाद हिना खान बिग बॉस का हिस्सा न होते हुए भी इस सीजन में कई बार इस शो में आ चुकी है। तो वही अब हिना खान की फिल्म हैक्ड का ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
हिना खान की फिल्म हैक्ड का ट्रेलर..
बहरहाल ट्रेलर को देखने के बाद इसकी कहानी काफी हद तक समझ आ चुकी है। बता दे कि फिल्म की कहानी वर्तमान समय पर आधारित है। जिस तरह से आज के समय में इंटरनेट और हैकिंग का बोलबाला है। ऐसा ही कुछ आपको इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस फिल्म में और भी कई टीवी कलाकार नजर आ रहे है। जैसे कि रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कर आदि कई कलाकार नजर आ रहे है।
https://www.instagram.com/p/B7auVpdpAhF/
https://www.instagram.com/p/B7aadwlpIVy/
https://www.instagram.com/p/B7fyEEDJGwR/
https://www.instagram.com/p/B7iCDdmpWTw/
फ़िलहाल तो दर्शकों को सबसे ज्यादा उम्मीदें हिना खान से ही है, क्यूकि वही इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस है। वही अगर हम उनके किरदार की बात करे तो फिल्म में उनका नाम समीरा उर्फ़ सैम है। जो एक उन्नीस साल के लड़के से खुद को बचाने की कोशिश करती है। इस फिल्म का डायरेक्शन विक्रम भट्ट द्वारा किया गया है। जिन्होंने हिना खान को बिग बॉस में देखते ही अपनी फिल्म के लिए चुन लिया था। हालांकि यहाँ मजेदार बात ये है कि यह फिल्म हॉरर नहीं बल्कि सस्पेंस से भरी हुई होगी। यह फिल्म सात फरवरी को रिलीज़ होगी।


