हितेश पंत (नई दिल्ली)
स्मोकिंग की लत अपने लिए तो बुरी है ही, स्मोकिंग करने वालों के साथ बैठे लोगों के लिए और भी हानिकारक है। अक्सर सिगरेट पीने वालों से उनके परिजन नाराज रहते हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ लोगों की स्मोकिंग की लत नहीं छूट पाती। स्मार्टफोन के युग में अब मोबाइल ऐप्स सिगरेट की लत छुड़वा रहे हैं। खास बात ये है कि इन ऐप का उपयोग करके लोगों की लत छूट भी रही है।
स्मोकिंग से कैंसर का खतरा काफी बढ़ता है। यही कारण है कि ज्यादा बीड़ी-सिगरेट पीने वालों की असमय मौत के आंकड़ें बढ़ते जा रहे हैं। अगर तमाम कोशिशों के बाद आप अपनी स्मोकिंग की लत नहीं छुटा पाएं हैं तो एक बार इन ऐप्स को अपनाकर देखिए। इन ऐप को डॉक्टर्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं।
LIVESTRONG MyQuit Coach – अगर आप आईफोन यूजर हैं तो ये ऐप आपके काफी काम का है। ये स्मोकिंग की लत छुड़ाने में सफल ऐप में से एक है। इसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप पर आप ये जान सकते हैं कि स्मोकिंग करने के बाद आपके स्वास्थ्य को कितना नुकसान हुआ। इसके अलावा ये ऐप स्मोकिंग छोड़ने के तरीके बताएगा। लगातार इसे उपयोग करने से आपकी स्मोकिंग लत पूरी तरह छूट सकती है।
Butt Out – ये ऐप एंड्रायड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस ऐप में ग्राफिक्स के जरिए स्मोकिंग छुड़ाने के तरीके बताए गये हैं। इसका लगातार उपयोग काफी कारगर है। लेकिन ये ऐप आप फ्री में डाउनलोड नहीं कर सकते, अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसके लिए अलग कीमत देनी होगी।
Quit It Lite – इस ऐप की खास बात ये है कि ये स्मोकिंग से होने वाले नुकसान के बारे में आपको बताता रहता है। इसमें ये पता लगता है कि एक सिगरेट पीने के बाद आपके अंदर कितना टार इक्कठा हुआ। इसके साथ ही ये ऐप सिगरेट के खर्च को कैल्कुलेट करके आपको बताता है। गूगल प्ले स्टोर पर ये ऐप मुफ्त में उपलब्ध है।