गूगल ने लांच किया ‘पेपर फ़ोन’, आखिर क्या है ये कैसे करेगा काम

paper phone

गूगल जो की टेक्नोलॉजी को हर तरीके से हैंडल करती है और आज के टाइम पे टेक्नोलॉजी कि  लीडिंग कंपनी है.  आज के आधुनिक समय में हर व्यक्ति मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल बड़े धड़ले से कर रहा है. आज मोबाइल एक नशा है. हर बच्चा हर बड़ा फ़ोन का दीवाना है. लेकिन गूगल ने कुछ नया सोचा है।  बता दे Google ने लोगों में बढ़ रहे स्मार्टफोन की लत को कम करने के लिए Paper Phone समेत कई Digital well-being App लॉन्च किया है। तो कैसे है ये पेपर फ़ोन आखिर कैसे काम  करता है ? इन सवालो के जवाब हम आपको देंगे-

paper phone

Google का Paper Phone

कंपनी ये फ़ोन तो लांच किया ही है, साथ ही कुछ एप्प भी लांच किये है. इन ऐप्स में Unlock Clock, Post Box, We Flip, Paper Phone, Desert Island और Morph शामिल हैं। ये ऐप्स न सिर्फ लोगों के डिजिटल स्मार्टफोन की लत को कम करेगा, बल्कि स्मार्टफोन पर लोगों की निर्भरता को भी कम करेगा।

अगर हम इन एप्प की बात करे तो Unlock Clock एक लॉक स्क्रीन लाइव वॉलपेपर है जो कि ये बताएगा कि आप दिन में कितने बार अपने स्मार्टफोन को अनलॉक करते हैं. आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप ये पता लगा सकेंगे कि आपने दिन भर में कितने बार अपने स्मार्टफोन को ओपन किया है। कंपनी चाहती है कि लोग ये पता लगा सके कि उसने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कितने बार किया है.

Flip ऐप की बात करें तो ये यूजर्स को डिजिटल वर्ल्ड से फिजिकल वर्ल्ड की तरफ जाने के लिए मोटिवेट करता है.  Desert Island ऐप की बात करें तो इसे यूजर्स की डिजिटल डिपेंडेंसी को खत्म करने लिए लॉन्च किया गया है. इस ऐप में आप अपने स्मार्टफोन को सबसे जरूरी 7 ऐप्स को चुन कर इस्तेमाल कर सकते हैं.

paper phone

 

Post Box ऐप के फीचर्स की बात करें तो ये एक टिपिकल पोस्ट बॉक्स की तरह ही काम करता है। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.  ये पूरे दिन भर के नोटिफिकेशन्स को कलेक्ट करके एक साथ शिड्यूल्ड समय पर डिलीवर करता है.

आपको बता दें कि Google ने digital well-being Feature  को पिछले साल नवंबर में पिक्सल डिवाइसेस के लिए लॉन्च किया था. बाद में इस फीचर को एंड्रॉइड 9 और ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ जोड़ा था.  पिक्सल डिवाइसेज के अलावा अन्य एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स के लिए गूगल ने Paper Phone के साथ बाकि सारी  ऐप्स को लॉन्च किया है, ताकि यूजर्स की स्मार्टफोन की लत कम हो सके. गूगल की तरह ही OnePlus ने भी अपने OxygenOS के लिए इसी तरह के ZenMode फीचर को जोड़ा है.

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.

Summary
गूगल ने लांच किया Paper Phone, आखिर क्या है ये कैसे करेगा काम-Youth Express
Article Name
गूगल ने लांच किया Paper Phone, आखिर क्या है ये कैसे करेगा काम-Youth Express
Description
आज मोबाइल एक नशा है. Google ने लोगों में बढ़ रहे स्मार्टफोन की लत को कम करने के लिए Paper Phone समेत कई डिजिटल वेलबीइंग ऐप लॉन्च किया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER