गूगल का स्मार्टफोन तो आप जानते है लेकिन इसका गूगल का स्मार्ट डिस्प्ले भी है. गूगल का यह स्मार्टडिस्प्ले Google Nest Hub के नाम से जाना जाता है. इसमें गूगल असिस्टेंस के साथ साथ इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है.इस डिवाइस को गूगल की नेस्ट (Nest) सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है। भारत में नेस्ट सीरीज की यह पहली डिवाइस है। तो आज हमे इस डिवाइस का रिव्यु करने का मौका मिला है, तो चलिए आपको बता दे Google Nest Hub कैसा है?
Google Nest Hub को सेटअप कैसे करें
गूगल के इस डिवाइस को उपयोग करना बेहद आसान काम है. आप बॉक्स से Google Nest Hub निकाल कर दिए गए केबल को सॉकेट में और नेस्ट हब डिवाइस से प्लग करें. डिवाइस ऑन होते ही आपको कनेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. अपने स्मार्टफोन पर Google Home ऐप डाउनलोड करें. ऐप ओपन करते ही आपको स्मार्ट डिस्प्ले और स्मार्ट स्पीकर्स जैसे डिवाइस कनेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. Add के बाद Set up device टैप करें, Set Up New device सेलेक्ट करें वाईफाई ऑन होते ही कनेक्शन का प्रोसेस शुरू होगा. यहां आपका नेस्ट डिवाइस शो करेगा और आपको इससे कनेक्ट करना है. जिस वाईफाई राउटर से आपका फोन कनेक्ट है उसे से Google Nest भी कनेक्ट होगा.
कैसा है डिस्प्ले
Nest Hub में 7 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका रेज्योल्यूशन 1,024X600 है. टच स्क्रीन पैनल है और यहां कोई बटन नहीं है. आप इसे या तो ऐप से कंट्रोल करें या फिर टच करके यूज करें. डिस्प्ले ब्राइट है और इसका ब्राइटनेस एडजस्ट कर सकते हैं. बता दे एंबिएंट सेंसर का काम ये है कि अगर आप अपने कमरे की लाइट ऑफ करते हैं तो Google Nest Hub की डिस्प्ले डिम हो जाती है. डिस्प्ले पर टाइमिंग भी दिखती रहेगी, लेकिन ये आंखों को नहीं चुभता है. डिस्प्ले के चारों तरफ बेजल्स दिए गए हैं और कोई फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है जो प्राइवेसी को लेकर अच्छी बात है.
कैसा है परफॉर्समेंस और सॉफ्टवेयर
Hey Google कमांड दे कर आप इससे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. इसमें दिया गया स्पीकर ज्यादा पावरफुल नहीं है. लेकिन बेसिक यूज के लिए ठीक ठाक ही है. म्यूजिक सुन सकते हैं और इसकी साउंड क्वॉलिटी एक पोर्टेबल स्पीकर के लिहाज से बढ़िया है.
Google Nest Hub में गाने सुनने के लिए आप YouTube म्यूजिक सिंक कर सकते हैं. डिफॉल्ट गाना डॉट कॉम का सपोर्ट दिया गया है. सबसे अच्छी बात ये है कि आप इस पर यूट्यूब भी देख सकते हैं. Nest Hub को फोटो फ्रेम की तरह भी यूज कर सकते हैं. Google Home ऐप के सेटिंग्स में जा कर आप फोटो फ्रेम ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं. दूसरे ऑप्शन में इसमें दिए गए इनबिल्ट फोटोज हैं और तीसरे ऑप्शन में आप क्लॉक सेट कर सकते हैं. फुल स्क्रीन क्लॉक काफी बेहतरीन है और मैने ज्यादातर समय यही यूज किया है. यह न्यूज़ से जुडी जानकारी भी देगा.
बता दे आपको की इसकी सबसे बड़ी कमी यह है की Google Home App से कनेक्ट हो कर कई बार रेस्पॉन्स स्लो होता है. ऐप में कोई सेटिंग्स में बदल रहे हैं तो इसमें कुछ लैग मिलता है
लेकिन कुल मिला कर अगर आप डिस्प्ले वाला अपना पर्सनल असिस्टेंस चाहते है तो Google Nest Hub आपके इसलिए एक अच्छा डिवाइस है.
टेक्नोलॉजी से जुडी हर खबर युथ एक्सप्रेस पर.



