चीनी कंपनी रियलमी ने अपने दो बजट मोबाइल फ़ोन के लिए नया एंड्राइड वर्शन रोल आउट कर दिया है। इसमें नए ColorOS 6 अपडेट आने के बाद आपको कई फीचर भी मिलेंगे। कंपनी ने Realme 1 और Realme U1 के लिए यह अपडेट जारी किया है. इस अपडेट के साथ 1 अक्टूबर 2019 का सिक्युरिटी पैच भी मिलेगा। इन दोनों डिवाइस में लगभग एक जैसा चेंज लॉग देखने को मिलेगा। ColorOS6 को रियलमी के कई स्मार्टफोन्स में पिछले महीने रोल आउट किया गया था। अब इस नए यूजर इंटरफेस अपडेट को इन दोनों डिवाइसेज के लिए रोल आउट किया गया है। चलिए आपको इनदोनो फ़ोन के चेंज लॉग के बारे में बता दे-
Realme 1 के लिए चेंज लॉग
ColorOS 6 अपडेट को Realme 1 के लिए इसे CPH1861EX_11_C.45 के नाम से रोल आउट किया गया है। इसके साथ एंड्रॉइड अक्टूबर सिक्युरिटी पैच मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस में डार्क मोड फीचर भी मिलेगा। फोन में होने वाले अन्य बदलाव की बात करें तो यूजर्स को नोटिफिकेशन पैनल में डाटा स्वीच करने का ऑप्शन मिलेगा। नए अपडेट के साथ यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप के लिए ऐप क्लोन फीचर भी मिलेगा। साथ ही यूजर्स डिवाइस को पावर बटन के लॉन्ग प्रेस के जरिए मैनुअली लॉक भी कर सकेंगे।
android 10 के लोकप्रिय फीचर डिजिटल वेलबीइंग भी यूजर्स को मिलेगा। अगर इसके इंटरफेस में होने वाले बदलाव की बात करें तो इसके जरिए सिस्टम इंटरफेस को ऑप्टिमाइज किया जा सकेगा, साथ ही नोटिफिकेशन सेंटर स्टाइल को रीडिजाइन किया जा सकेगा।
आज से PUBG Payload Mode हुआ लाइव, जाने इसकी खासियत
Realme U1 के चेंज लॉग
कंपनी के इस फ़ोन में ColorOS 6 अपडेट को RMX1831EX_11_C.15 के नाम से रोल आउट किया गया है। इसमें भी एंड्रॉइड अक्टूबर सिक्युरिटी पैच मिलेगा। Realme U1 के यूजर्स भी डार्क मोड फीचर को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। इसमें भी यूजर्स को नोटिफिकेशन पैनल में डाटा स्वीच करने का ऑप्शन मिलेगा। यही नहीं, थर्ड पार्टी ऐप के लिए ऐप क्लोन फीचर भी मिलेगा। Realme U1 के लिए नए अपडेट के साथ कैमरा इफेक्ट ऑप्टिमाइज किया गया है।
बता दे कि ColorOS 6 को रियलमी के कई स्मार्टफोन्स में पिछले महीने रोल आउट किया गया था। अब इस नए यूजर इंटरफेस अपडेट को इन दोनों डिवाइसेज के लिए रोल आउट किया गया है।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


