इस धनतेरस खरीद सकते है लेटेस्ट लांच हुए ये इनोवेटिव स्मार्टफोन

Oneplus

दिवाली  की शॉपिंग सब ने शुरू कर दी है.लेकिन  धनतेरस के दिन कुछ भी नया सामान खरीदने की परंपरा है. तो आज हम आपको बताएंगे की आप इस धनतेरस अगर मोबाइल खरीदने की सोच रहे है तो किस फ़ोन को ख़रीदे? इस साल कई इनोवेटिव फ़ोन लांच हुए है, जिसमे पॉप-अप सेल्फी कैमरा, पंच होल डिस्प्ले, 48MP कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले जैसे कई टेक्नोलॉजी को इंट्रोड्यूस किया गया है. तो धनतेरस के दिन इन सरे फीचर्स से लैस कुछ ऐसे फ़ोन भी है जिन पर डिस्काउंट मिल रहा है. इस लिस्ट में OnePlus  शामिल है जो इस साल अपने तीन फ़ोन को लांच किया है.

ये स्मार्टफोन्स न सिर्फ अपने डिस्प्ले के लिए बेहतर जानें जाते हैं, बल्कि इन स्मार्टफोन्स में बेहतर कैमरा फीचर्स भी दिया गया है। साथ ही, इसमें इंडिया स्पेसिफिक फीचर्स भी दिए गए हैं। OnePlus के अलावा, Honor View 20,  Vivo V17 Pro, iPhone 11, Nokia 9 PureView, OPPO Reno सीरीज जैसे स्मार्टफोन्स इस साल नई और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किए गए हैं। अगर, आप भी इस दिवाली और धनतेरस पर नई इनोवेटिव टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो ये आपके के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

 

Oneplus
Oneplus 7T

इस धनतेरस  OnePlus के साथ

OnePlus 7T 

इस स्मार्टफोन को  90Hz रिफ्रेश रेट वाले फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें भी 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन को अलग डिजाइन के साथ हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसके बैक में रिंग  जैसे ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच फीचर का इस्तेमाल किया गया है। ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को Rs 37,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 7T Pro 

धनतेरस पर इस फ़ोन को भी ख़रीदा जा सकता है. कंपनी के इस फ़ोन को , 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इसका लुक और डिजाइन काफी हद तक OnePlus 7 Pro की तरह ही मिलता है। इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसे भी 8GB/12GB रैम ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत Rs 53,999 रखी गई है। ये इस साल लॉन्च होने वाले सबसे एडवांस्ड और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में शामिल है।

गूगल ने लांच किया ‘पेपर फ़ोन’, आखिर क्या है ये कैसे करेगा काम

OnePlus 7 Pro 

इस स्मार्टफोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। ये इस साल लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, ये पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में वॉर्प 30 फास्ट चार्जिंग भी है। फोन महज 20 मिनट में एक दिन के इस्तेमाल के लिए रेडी हो जाता है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत Rs 48,999 है। फोन को 12GB तक के रैम ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 48MP का रियर कैमरा दिया गया है।OnePlus का यह स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3D के प्रोटेक्शन के साथ आता है।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर YOUTH EXPRESS पर. 

Summary
इस धनतेरस खरीद सकते है लेटेस्ट लांच हुए OnePlus स्मार्टफोन-Youth Express
Article Name
इस धनतेरस खरीद सकते है लेटेस्ट लांच हुए OnePlus स्मार्टफोन-Youth Express
Description
इस धनतेरस अगर मोबाइल खरीदने की सोच रहे है तो किस फ़ोन को ख़रीदे? इस दुविधा को दूर करते हुए कुछ फ़ोन की लिस्टिंग की गयी है. जिसमे OnePlus भी शामिल है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER