दीवाली पर न करे भूल कर भी ये काम, वरना माँ लक्ष्मी हो सकती है आपसे नाराज

इसमें कोई शक नहीं कि हमारे भारत देश में दीवाली का त्यौहार हर जगह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कुछ लोग बाहर घूमने के लिए जाते है। कुछ लोग अपने घर में अपने परिवार के साथ रह कर ही दीवाली मनाते है। तो वही कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ मिल कर पार्टी का मजा लेते है। बहरहाल आप दीवाली के दिन भले ही कुछ भी करे, लेकिन ये काम भूल कर भी दीवाली पर न करे, क्यूकि इससे माँ लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है। तो चलिए अब आपको बताते है कि आपको दीवाली पर किन कामो को करने से परहेज रखना चाहिए।

दीवाली पर न करे

दीवाली पर न करे भूल कर भी ये काम..

किसी को खाली हाथ न लौटाएं..  गौरतलब है कि दीवाली वाले दिन अगर कोई जरूरतमंद आपके घर कुछ मांगने के लिए आता है, तो उसे कभी खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए। जी हां आप अपनी क्षमता के अनुसार जो भी चीज उस व्यक्ति को दे सकते है, वह चीज आपको उसे जरूर देनी चाहिए।

बड़े बुजर्गो का अपमान न करे.. बता दे कि दीवाली वाले दिन भूल कर बड़े बुजुर्गो का अपमान न करे, बल्कि इस दिन तो आपको उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। जी हां उनके आशीर्वाद से ही आप जीवन में सफल हो पाएंगे।

शराब और नशीली चीजों से दूर रहे.. कई बार ऐसा होता है कि लोग दीवाली वाले दिन न केवल बाहरी चीजों का सेवन करते है, बल्कि खूब शराब भी पीते है। मगर हम आपको बता दे कि ऐसा करना गलत है। बहरहाल दीवाली वाले दिन शराब या मांस का सेवन करने से माँ लक्ष्मी आपसे नाराज भी हो सकती है।

जुआं खेलने की परम्परा है गलत.. बता दे कि कुछ लोग दीवाली पर जुआं खेलना एक बड़ी परम्परा मानते है। मगर वास्तव में यह बहुत बुरी आदत है। इससे घर में लक्ष्मी जी आती नहीं बल्कि जाती है।

अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस दिन लक्ष्मी को संयोग कर रखे और उसकी पूजा करे। बता दे कि ये सभी काम दीवाली पर न करे, क्यूकि इसका बुरा असर आपके घर की सुख समृद्धि पर पड़ सकता है।

Summary
दीवाली पर न करे भूल कर भी ये काम, वरना माँ लक्ष्मी हो सकती है आपसे नाराज  Youth Express
Article Name
दीवाली पर न करे भूल कर भी ये काम, वरना माँ लक्ष्मी हो सकती है आपसे नाराज Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि हमारे भारत देश में दीवाली का त्यौहार हर जगह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कुछ लोग बाहर घूमने के लिए जाते है। कुछ लोग अपने घर में अपने परिवार के साथ रह कर ही दीवाली मनाते है। तो वही कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ मिल कर पार्टी का मजा लेते है। बहरहाल आप दीवाली के दिन भले ही कुछ भी करे, लेकिन ये काम भूल कर भी दीवाली पर न करे, क्यूकि इससे माँ लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER