Google कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है की Android Q का आधिकारिक नाम बता दिया है। Google ने यह घोषणा भी कर दी है की एंड्रॉइड को अब एक नया Logo मिलेगा। Android 10 के जल्द ही रोल-आउट होने की उम्मीद है। फिलहाल Google का यह ऑपरेटिंग सिस्टम बीटा-टेस्टिंग के लिए चुनिंदा फोन्स के लिए उपलब्ध करवाया है। चलिए आपको बता दे किस फ़ोन में गूगल ने एंड्राइड 10 उपलब्ध करवाया है|
Google Pixel फोन्स
Android 10 की आधिकारिक रिलीज में जाहिर तौर से Google Pixel का नाम सबसे जोड़ा है| सभी Pixel फोन्स नए ऑपरेटिंग सिस्टम की बीटा टेस्टिंग के पार्ट हैं। अगर आप में से किसी के पास ये डिवाइसेज हैं, तो आप प्रोग्राम के लिए एनरोल कर सकते हैं। इसमें आपको Android Q का नया वर्जन यानी की एंड्राइड 10 को इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
बता दे Google Pixel 3, Pixel 3XL, Pixel 2, Pixel 2 XL, Pixel, Pixel XL और कंपनी का नया लॉन्च Pixel 3a और Pixel 3a XL को Android 10 रिलीज होने पर अपग्रेड मिलेगा। Google के आने वाले फोन यानि की Pixel 4 फोन्स में Android 10 उपलब्ध होगा।
इसके बाद Oneplus के स्मार्टफोन में भी गूगल ने वर्शन को डाला है| इसमें OnePlus 7 Pro, OnePlus 7, OnePlus 6, OnePlus 6T ये सभी फोन्स Android Q बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के पार्ट है। साथ ही कंपनी OnePlus 7T सीरीज भी लेकर आने वाली है। हो सकता है की यह सीरीज भी इस एंड्राइड पर काम करेगा|
HMD Global Nokia फोन्स
HMD Global एंड्रॉइड अपडेट्स समय पर उपलब्ध करवाने के लिए पॉपुलर है। Android 10 की घोषणा के बाद Sarvikas ने एक ट्वीट में यह कन्फर्म किया की Nokia की किन डिवाइसेज को और कब Android Q का अपडेट मिलेगा। Nokia 9 PureView, Nokia 8.1, और Nokia 7.1 को सबसे पहले 2019 के Q4 यानी की इस साल के अंत में अपडेट मिलेगा।
Xiaomi फोन्स
Redmi और Xiaomi की डिवाइसेज को एंड्राइड 10 का रोल-आउट तभी मिलेगा, जब MIUI 11 आधिकारिक तौर से रिलीज किया जाएगा। हालांकि, Mi A3 को जल्द ही अपग्रेड दिया जा सकता है। फिलहाल, Mi 9 और Mi MIX 3 5G फोन्स Android Q बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम पर हैं। इसके अलावा Asus Zenfone 5Zभी Android Q बीटा प्रोग्राम का हिस्सा है|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


