शो के ऑडिशन के दौरान हुई थी पहली मुलाकात, कल करने जा रहें हैं शादी

ऑडिशन

छोटे पर्दे के फेमस रियलिटी शो डांस प्लस 3 के फाइनलिस्ट तरुण निहलानी और शिवानी पटेल के फैंस के लिए खुशखबरी है। तरुण और शिवानी जल्द शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। जी हां, पिछले कुछ टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे तरुण निहलानी और शिवानी पटेल अब अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। दोनों आठ दिसंबर को यानी कल अहमदाबाद में शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि इनकी पहली मुलाकात डांस प्लस सीजन 3 के ऑडिशन के दौरान हुई थी, जिसके बाद ये दोनों हमेशा पेयर में डांस करते नज़र आएं।

ऑडिशनसाथ में कुछ डांस परफॉर्मेस देने के बाद तरुण और शिवानी की डेटिंग की खबरें आने लगी थीं। शो के समय भी शो के जजस, कोरियोग्राफर, गेस्ट्स और दर्शको को भी यहीं लगता था कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि तब दोनों ने इन खबरों से इंकार कर दिया था। कुछ टाइम पहले ही तरुण और शिवानी ने अफेयर की बात स्वीकार की थी और अब दोनों शादी कर रहे हैं। बता दें, डांस प्लस 3 में तरुण निहलानी और शिवानी पटेल की जोड़ी खूब फेमस हुई थी। इस सीजन में उन्हें लिफ्टस का राज और फ्लिप्स की रानी के नाम से जाना जाता था। ऑडिशन से लेकर फाइनल्स तक दोनों हमेशा एक साथ डांस करते दिखे है। दोनों ने कई डांस वर्कशॉप भी साथ में दी हैं।

दोनों प्री-वेडिंग फोटोशूट वीडियो और तस्वीरें कर रहें हैं शेयर

ऑडिशनशादी के पहले अब शिवानी पटेल ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट वीडियो और कुछ तस्वीरें कर शेयर कर रहीं है। फोटोशूट के कैप्शन में शिवानी ने लिखा, हमसफर फॉरएवर, तरुण-शिवानी की शादी ने 8 दिसंबर की डेट सेव कर ली है। वहीं तरुण ने इंस्टाग्राम पर प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, तुम मेरी भगवान से मांगी प्रार्थना का उत्तर हो, मेरी पूरी मनोकामना हो, मेरा एहसास किया सपना हो। आपको बताते चलें कि तरुण निहलानी और शिवानी पटेल की जोड़ी को डांस प्लस सीजन 3 के कई एपिसोड में देखा गया था। बाद में दोनों ने नच बलिए सीजन 9 के विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के लिए डांस कोरियोग्राफ भी किया।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
शो के ऑडिशन के दौरान हुई थी पहली मुलाकात, कल करने जा रहें हैं शादी - Youth Express
Article Name
शो के ऑडिशन के दौरान हुई थी पहली मुलाकात, कल करने जा रहें हैं शादी - Youth Express
Description
तरुण निहलानी और शिवानी पटेल अब अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। दोनों आठ दिसंबर को यानी कल अहमदाबाद में शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि इनकी पहली मुलाकात डांस प्लस सीजन 3 के ऑडिशन के दौरान हुई थी, जिसके बाद ये
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER