अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। यह दोनों पति पत्नी एक विज्ञापन के लिए साथ नजर आएंगे। पिछली बार दोनों अपने फिल्म “पद्मावत” में सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दिए थे लेकिन, उन्होंने शूटिंग साथ नहीं की थी। ये मौका अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए बेहद प्यारा है, क्योंकि दोनों हमेशा से ही एक साथ काम करना चाहते हैं।
अभिनेता रणवीर सिंह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक साथ पहली बार शादी के बाद किसी विज्ञापन में नजर आने वाले हैं। यह विज्ञापन इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड के ऐड में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड का फेस एंबेसडर बॉलीवुड के महा नायक अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं लेकिन, इस बार इस विज्ञापन में बिग बी को ना लेकर इन दोनों पति पत्नी को लिया जा रहा है। वहीं, पिछले दिनों अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक साथ देखा गया था। यह दोनों मैडम तुषाद के म्यूजियम में पहुंचे थे जहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मोम का पुतला यानी वैक्स स्टैच्यू का अनावरण हुआ। इस मौके पर अभिनेता रणवीर सिंह बहुत खुश नजर आ रहे थे, उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा था। अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने स्वयं अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया कि “दीपिका पादुकोण 2.0, ओरिजिनल तो… मेरे पास है”। उनके इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनकी फिल्म “गली बॉय” के डायलॉग को इस्तेमाल कर कॉमेंट्स करने लगे। किसी ने “बहुत हार्ड” तो किसी ने “अपना टाइम आएगा”। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा हमेशा से ही प्रेम मिलता रहा है और इस बार भी ठीक वैसा ही हुआ।
आपको बता दें कि, अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने तीन फिल्में ‘गोलियों की रास लीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ की है जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस जोड़ी ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने बाद 14-15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिति-रिवाज से शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे।