इसमें कोई दोराय नहीं कि तारक मेहता शो में अगर किसी का किरदार सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुआ था, तो वह तिपेंद्र जेठालाल उर्फ़ टप्पू का किरदार था। जी हां टप्पू और टप्पू सेना इतने सालों में दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध हो चुकी है। हालांकि ये बात अलग है कि अब टप्पू का किरदार कोई और एक्टर निभा रहा है। बता दे कि तारक मेहता के पुराने टप्पू आज कल खुद से बड़ी इस एक्ट्रेस के साथ काफी व्यस्त है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि भव्य गांधी जिस एक्ट्रेस को डेट कर रहे है, वह उनसे करीब पांच साल बड़ी है। यूँ तो भव्य गांधी अब इस शो का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन अपनी निजी जिंदगी के कारण वह अक्सर सुर्खियां बटोरते ही रहते है।
खुद से बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे है पुराने टप्पू ..
अगर हम भव्य गांधी की उम्र की बात करे तो वह फ़िलहाल बाइस वर्ष के हो चुके है और जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे है, उनका नाम शीन दास है। जिनकी उम्र सताईस वर्ष हो चुकी है। वैसे जिन लोगो को याद नहीं उन्हें हम याद दिला दे कि शीन दास जी टीवी के प्रसिद्ध शो पिया अलबेला में पूजा का मुख्य किरदार निभा चुकी है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि हाल ही में ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी रोमांटिक समय व्यतीत करते हुए नजर आएं। यही वजह है कि इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
अब अगर हम इनके काम की बात करे तो भव्य गाँधी शो के बाद कई गुजराती फिल्मों में काम कर चुके है। जब कि शीन दास भी टीवी के कई शोज में नजर आ चुकी है। फ़िलहाल तो ये दोनों एक दूसरे का साथ काफी पसंद कर रहे है। मगर इन दोनों की जोड़ी को इतनी जल्दी किसी रिश्ते का नाम देना काफी जल्दबाजी होगी। इसलिए हम तो इनके फैंस से यही कहेंगे कि आने वाले समय में आपको खुद बखुद सब कुछ पता चल जाएगा। अभी तो आप अपने प्यारे टप्पू को खुद से बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट करने दीजिये।


