Realme 5 सीरीज के इस खूबसूरत फ़ोन को 17 दिसंबर को किया जाएगा लांच- जाने फीचर

Realme कंपनी बहुत जल्द मार्केट में अपना नया स्मर्टफ़ोने लांच करने वाली है.  17 दिसंबर को Realme 5 सीरीज के एक और स्मार्टफोन Realme 5i को कंपनी  लांच कर सकती है. इस स्मार्टफोन के साथ Realme Buds भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इसी दिन  कंपनी अपने Realme XT 730G या Realme X2 को भी  लॉन्च करने वाली है। खबर यह है की Realme XT 730G के साथ ही Realme 5i को भी लांच किया जा सकता है. हालांकि, इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन, इस स्मार्टफोन को Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन के लिए स्पॉट किया गया है। तो चलिए अब आपको इस फ़ोन से जुड़ी बाकि जानकारी विस्तार में बता दे.

Realme 5i

Realme 5i के स्पेसिफिकेशन और कीमत

रेयलमी कंपनी के इस स्मार्टफोन को थाईलैंड में पहले ही सर्टिफिकेशन मिल चूका है. इस स्मार्टफोन को RMX2030 मॉडल नंबर के नाम से लिस्ट किया गया है। साथ ही इससे इंडिया में  भी BIS सर्टिफिकेशन दिया जा चुका है। बता दे ऐसे में पूरी सम्भवता है की इसे रेआलमी 5 आई के नाम से 17 दिसंबर को लांच किया जाएगा।

Realme 5i

वहीं, स्पेसिफिकेशन की बात की जाये तो Android 9 Pie पर आधारित ColorOS6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर यह स्मर्टफ़ोने आधारित हो सकता है। बता दे की इससे पहले भी कंपनी ने भारत में Realme 3 सीरीज के तहत Realme 3i को इसी साल लॉन्च किया है। अब तक रेयलमी 5 सीरीज के तहत Realme 5, Realme 5 Pro और Realme 5s को लॉन्च किया जा चुका है। ये स्मार्टफोन इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन होगा। Realme 5s को पिछले ही महीने लॉन्च किया गया है, जबकि Realme 5 और Realme 5 Pro फेस्टिव सीजन के दौरान मार्केट में रोल आउट किया गया था.

क्वॉड रियर कैमरे के साथ आने वाले ये बजट रेंज वाला यह पहला सीरीज है। इस सीरीज के अब तक लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा सेट अप दिया गया है। साथ ही 48 मेगापिक्सेल का कैमर, दमदार 5,000 एमएएच बैटरी दी गई थी । ऐसे में अनुमान लगया जा रहा है कि, Realme 5i में कुछ ऐसे ही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन को भी Rs 10,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

 

Huawei Watch GT 2 भारत में हुआ लांच, समय के साथ आपकी फिटनेस का भी रखेगा ध्यान

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

 

Summary
Realme 5 सीरीज के Realme 5i फोन 17 दिसंबर को होगा लांच-Youth Express
Article Name
Realme 5 सीरीज के Realme 5i फोन 17 दिसंबर को होगा लांच-Youth Express
Description
17 दिसंबर को Realme 5 सीरीज के एक और स्मार्टफोन Realme 5i को कंपनी  लांच कर सकती है. इस स्मार्टफोन को भी Rs 10,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER