बॉलीवुड की गलियों से आएं दिन नई फिल्मों के एलान होते रहते हैं। कुछ फिल्मे कंफर्म होती है, तो कुछ नहीं होती। ऐसी ही एक नई फिल्म का एलान किया जा चुका है, साथ ही वो कंफर्म भी हो गई हैं। हम बात कर रहे है हंगामा कि सीक्वल की। खबर है कि जल्द ही प्रियदर्शन, फिल्म हंगामा 2 बनाने वाले है। फिल्म के सीक्वल के लिए प्रियदर्शन ने मीजान जाफरी को फाइनल किया है। हंगामा 2 मीजान की दूसरी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर कंफर्मेशन भी खुद प्रियदर्शन दे चुके हैं। वहीं अब फिल्म की हीरोइन को लेकर खबर है कि इस फिल्म में एक साउथ एक्ट्रेस मीजान संग नज़र आएंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ एक्ट्रेस प्रनीता सुभाष को फिल्म के लिए साइन किया गया है। प्रनीता ने साल 2010 में पोरकी नाम की कन्नड़ फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया था। अब वो हंगामा 2 में मीजान संग दिखेंगी। खुद प्रियदर्शन ने इंटरव्यू में प्रनीता को लेकर कहा है कि, जैसे ही प्रनीता ऑडिशन के लिए आई, वैसे ही मुझे भरोसा हो गया कि वो हंगामा 2 की हीरोइन बनने के लिए बिल्कुल ठीक हैं। प्रनीता मीजान की नई जोड़ी होगी, जो लोग पर्दे पर देखेंगे। इस फिल्म में मीजान और प्रनीता के अलावा परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, शक्ति कपूर और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
वहीं अगर बात करें प्रनीता के वर्कफ्रंट की तो वो अजय देवगन के साथ फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नज़र आएंगी। अब देखते हैं कि ये फिल्म कब आती है।
फिल्म मलाल से मीजान ने किया था डेब्यू

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

