अगर आप किसी बड़ी पार्टी या डेट पर जाने से पहले मुहांसो का शिकार हो गए हैं, तो आपको अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपके चेहरे पर दिखाई देने वाले मुहांसो को आपके अलावा कोई भी नियंत्रित नहीं कर सकता है। यानि अगर आपको सही तरीका पता हो तो आप बड़ी आसानी और जल्दी से मुहांसो से मिनटों में निजात पा सकते हैं।
क्या आप भी है, चेहरे के मुहांसो से परेशान, इसके प्रयोग से एक हफ्ते में देखे असर
मुहांसो से मिनटों में निजात पाने के लिए अपनाएं यह तरीके :
टूथपेस्ट
टूथपेस्ट में मौजूद तत्व उन बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं जिनके कारण मुहांसे होते हैं । इसको लगाने से मुहांसा सूख जाता है। हमेशा सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें। सोने से पहले अपने चेहरे को एंटी-पिंपल फेस वॉश से धो लें और प्रभावित हिस्से पर पेस्ट का इस्तेमाल करें। पेस्ट को रात भर लगाए रहें और फिर सुबह धो लें।
मुहांसो को बार बार ट्रिगर क़रने वाले कारण-यहाँ जानें क्या हैं वो
कंसीलर
अगर आप मुहांसो से चुटकी में छुटकारा पाना चाहते हैं तो कंसीलर से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता । यह मुहांसे की रेडनेस को छिपाने में मदद करेगा , और आपकी त्वचा को तुरंत साफ और चमकदार बना देगा।
टी ट्री ऑयल और एलोवेरा जेल
टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो त्वचा के इनफ्लेम्मेशन को शांत करने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल अपने शांत गुणों के लिए जाना जाता है जो मुहांसो के कारण होने वाले दाग-धब्बों को कम करता है और त्वचा की नई वृद्धि को बढ़ावा देता है। टी ट्री ऑयल और एलोवेरा जेल का कॉम्बिनेशन बैक्टीरिया से निपटने के लिए एक डबल एजेंट के रूप में काम करता है। इसे लागू करने से सबसे पहले अपने चेहरे को एंटी-पिंपल फेस वॉश से धो लें। फिर, कॉटन की मदद से पिंपल के ऊपर इसके मिश्रण को लागू करें। इस प्रक्रिया को हर दो घंटे बाद दोहराएं।
हमने आपको तीन सबसे शानदार और प्रभावी तरीके बताएं हैं , आप मुहांसो से मिनटों में निजात पाने के लिए बताए गए तरीको को ज़रूर आज़माएँ।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर


