दोस्तों , आज हम आप लोगों के लिए लेकर आये हैं खाने में प्रयोग की जाने वाली बारहमासी, खुशबूदार जड़ी, पुदीना। जी हाँ पुदीना, आज हम बात करेंगे इसके फायदे और उसके ईस्तेमाल के बारे में । इसकी विभिन्न प्रजातियां यूरोप, अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पाइ जाती हैं
1. सलाद में इसका उपयोग करना फायदेमंद होता है। अगर इसकी पत्तियों को रोजाना चबाया जाए तो दंत रोग, पायरिया, मसूढों से रक्त निकलना आदि रोग दूर हो जाते हैं।
2. एक गिलास पानी में इसकी 4-5 पत्तियां उबाल कर डाले और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।बाद में इसके पानी से कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है।
अगर आप भी है ‘ब्लड प्रेशर’ से परेशान, तो इसे अनदेखा न करे।
3. पुदीने की बनी चाय बनाकर पीने से त्वचा संबंधी रोग और पेट की सभी समस्याएं दूर हो जाती है। यह पेट को साफ करता है और त्वचा से पिंपल हटाता है।
4. पुदीना कीटाणुनाशक होता है। यदि घर के चारों ओर पुदीन के तेल का छिडकाव कर दिया जाए, तो मक्खी, मच्छर, चींटी आदि कीटाणु भाग जाते हैं।
5. पुदीने की पत्तियों को पीस कर लेप करने से, भाप लेने से, मुहांसे, चेहरे की झाइयों और दागों में लाभ होता है।
क्या आपको भी है ‘कैंसर’ का डर, खाने में बढ़ाये इस हर्ब का मात्रा
6. एक टब में पानी भर कर उसमें कुछ बूंद पुदीने का तेल डालकर यदि उसमें पैर रखे जाएं तो थकान से राहत मिलती है।
7. पुदीने का ताजा रस क्षय रोग, अस्थमा और विभिन्न प्रकार के श्वास रोगों में बहुत लाभकारी है।
8. पानी में नींबू का रस, पुदीना और काला नमक मिलाकर पीने से मलेरिया के बुखार में राहत मिलती है।
9. हकलाहट दूर करने के लिये पुदीने की पत्तियों में काली मिर्च पीस लें तथा सुबह शाम एक चम्मच सेवन करें।
10- पुदीने की पत्तियों के लेप को पानी में डालकर भाप लेने से चेहरे की झाइयां भी दूर हो जाती हैं।
हमें उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी पुदीना की जानकारी आपको पसंद आयी होगी |


