अमिताभ बच्चन बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हर जगह पर बहुत ही चहीते और सबसे जाने-माने सुपरस्टार हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन का एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया जिसे उन्होंने अपने बचपन में लिखा था।
अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन का लिखा हुआ एक पुराना बचपन का इमोशनल लेटर ट्विटर पर शेयर किया और यादें ताजा करते हुए बताया कि यह लेटर खुद अभिषेक ने अपने पापा अमिताभ के लिए लिखा था, जब वह आउटडोर शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे।
T 3549 – Abhishek in his glory .. a letter to me when I was away on a long outdoor schedule ..
पूत सपूत तो क्यूँ धन संचय ; पूत कपूत तो क्यूँ धन संचय pic.twitter.com/Tatw1VU1oj— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 14, 2019
अभिषेक ने लेटर में लिखा था –”प्यारे पापा आप कैसे हैं? हम सब अच्छे हैं। मैं आपको बहुत याद करता हूं। पापा आप जल्द घर आ जाइए। मैं आपकी मुस्कुराहट के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर हमारी प्रार्थना सुन रहे हैं। आप चिंता ना करें। मैं मां, दीदी और घर का ख्याल रख रहा हूं। मैं कभी-कभी शरारती भी बन जाता हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। पापा आपका प्यारा बेटा –अभिषेक। ”
T 3550 – The innocence of the child is what gives us the reason and the opportunity to make them, what they are ..
Shweta and Abhishek .. in their prime .. !!🤣 pic.twitter.com/k6AuFYskhP
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 15, 2019
जिसके जवाब में अभिषेक ने भी मस्ती करते हुए रिप्लाई किया कि यह तो क्रिएटिव लेटर राइटिंग कोर्स लेने के पहले लिखा था। इस लेटर को शेयर करने के साथ ही साथ अमिताभ ने लिखा था–” पूत सपूत तो क्यों धन संचय, पूत कपूत तो क्यों धन संचय। ” यानी बेटा अच्छा है तो क्यों धन का संचय करें और बेटा खराब है तो भी क्यों धन का संचय करें।
अमिताभ के करियर शुरुआत बहुत ही कम समय में हो चुकी थी। अमिताभ इलाहाबाद के रहने वाले थे। अमिताभ बच्चन अमिताभ फिलहाल तो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं, जहां शो को होस्ट करते हैं।
इस क्रिकेटर की शादी को हो चुके है सात साल, लेकिन बेटी की उम्र है 19 साल
साथ ही अमिताभ की आने वाली नई फिल्म “चेहरे” में अमिताभ और भी कई चेहरों के साथ नजर आने वाले हैं। जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता आनंद पंडित है। इस फिल्म का निर्माण मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।
