बिग बॉस 13 के ये कंटेस्टेंट इस शो के बाद नज़र आएंगे इस नये शो में

नज़र

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 13 इन दिनो काफी सुर्खियो में है शो को 100 दिन होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकि है ऐसे में शो में एक के बाद एक नये कारनामें देखने को मिले है जिससे फैंस ने इस बार शो को काफी पसंद किया है तो वही शो की टीआरपी मे भी काफी उछाल देखने को मिला है। हम बात कर रहे है शो के निखरते चेहरे आसिम रियाज के बारे में। यूं तो घर में आसिम की हर रोज लड़ाई देखने को मिलती ही रहती है कभी वो खुद इस लड़ाई का कारण बनते है तो वही कभी उन्हें लड़ाई का कारण बनाया जाता है। उनके इस गेम को काफी पसंद किया जाता है।

बिग बॉस के पॉपुलेरिटी लिस्ट में शिल्पा शिंदे को भी किया पीछे

नज़रआपको जानकर हैरानी होगी कि बिगबॉस की लिस्ट में शिल्पा शिंदे की पॉपुलेरिटी को सोशल मीडिया पर पार करने वाले सिर्फ आसिम रियाज ही है जिन्हें बाहर काफी पसंद किया जा रहा है तो वही उनके फैन पेज पर भी काफी फोलोवर्स हो गये है जो कि इससे पहले सिर्फ शिल्पा शिंदे का हो पाया है लेकिन आसिम ने खेल में शिल्पा को भी पीछे कर दिया है। पहले जहां आसिम सिद्धार्थ के साथ मिलकर खेल रहे थे तो वही अब सिद्धार्थ से उनकी दोस्ती टूटने पर गेम में नया ट्वीस्ट देखने को मिला है और उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है।

खबरों की मानें तो आसिम का करियर अब इस शो से शुरु हो चुका है। इस शो के बाद आसिम को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 में नज़र आ सकते हैं। हालांकि इसके लिए कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है लेकिन इस शो में आसिम को उनकी पॉपुलेरिटी के साथ ही उनकी स्ट्रेंथ को देखकर लिया जाएगा। हालांकि आसिम पहले सितारे नहीं है जो कि इस शो से निकलने के बाद खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने वाले है इससे पहले हिना खान, मनवीर गुज्जर और विकास गुप्ता भी रोहित शेट्टी के इस शो में नज़र आ चुके है जिन्हें काफी पसंद भी किया जा चुका है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
बिग बॉस 13 के ये कंटेस्टेंट इस शो के बाद नज़र आएंगे इस नये शो में - Youth Express
Article Name
बिग बॉस 13 के ये कंटेस्टेंट इस शो के बाद नज़र आएंगे इस नये शो में - Youth Express
Description
आसिम का करियर अब इस शो से शुरु हो चुका है। इस शो के बाद आसिम को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 में नज़र आ सकते हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER