अगर हम बिग बॉस की सबसे मजेदार जोड़ी की बात करे तो उसमें शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम जरूर आता है। जी हां इन दोनों की जोड़ी को केवल बिग बॉस के घर में ही नहीं बल्कि बाहर भी काफी पसंद किया जा रहा है। तभी तो दर्शकों ने इनकी जोड़ी का नाम सिद्धनाज रख दिया है। तो वही अब शहनाज़ गिल के पिता ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक बड़ी बात कही है। ये तो सब को मालूम ही है कि जब सिद्धार्थ किसी वजह से शहनाज से नाराज हो जाते है और उनसे बात नहीं करते, तब केवल सना को ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी अच्छा नहीं लगता।
शहनाज़ गिल के पिता ने कही ये बात..
हालांकि जब शहनाज उर्फ़ सना अपने जोड़ीदार यानि सिद्धार्थ को मस्ती भरे अंदाज में मनाने की कोशिश करती है, तब दर्शकों को उनकी यह मस्ती काफी अच्छी लगती है। इसके इलावा इन सब के बारे में सना के पिता का कहना है कि सिद्ध और सना की दोस्ती सच्ची है। इसमें किसी तरह का गेम नहीं खेला गया है। बता दे कि सना के पिता का नाम संतोख सिंह है। बहरहाल संतोख सिंह जी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें शो में सिद्धार्थ शुक्ला काफी पसंद है। यहाँ तक कि उन्होंने ये भी कह दिया कि सिद्धार्थ सबसे सुलझे हुए इंसान है।
अब शहनाज़ गिल के पिता की इस बात पर यकीन करने का मन तो नहीं हो रहा। मगर फिर भी अपने बेटी का सपोर्ट करने वाले इंसान के बारे में तो उन्हें कुछ अच्छा बोलना ही था। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सना के पिता का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि सिद्ध और शहनाज सच्चा प्यार करते है या नहीं, लेकिन बिग बॉस के शो से बाहर आने के बाद अगर ये दोनों शादी करना चाहेंगे तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं होगा। बता दे कि सिद्धार्थ ने हमेशा सना का साथ दिया है और सना को भी पति के रूप में सिद्धार्थ जैसा ही व्यक्ति चाहिए। दोस्तों क्या आपको इन दोनों की जोड़ी अच्छी और सच्ची लगती है। इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।


