बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में रहते है। अब दर्शकों को उनकी फ़िल्में पसंद ही इतनी आती है कि वे रोहित शेट्टी द्वारा बनाई गई फिल्मों को नजरअंदाज कर ही नहीं पाते। वही अगर हम रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म की बात करे तो उसका नाम सूर्यवंशी है। जिसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ काफी लम्बे समय के बाद लीड रोल में नजर आएंगे। इसके इलावा इस फिल्म से एक एक्ट्रेस को रोहित शेट्टी ने निकाल दिया है। यहाँ हैरानी की बात तो ये है कि रोहित शेट्टी ने पहले उस एक्ट्रेस के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की और बाद में उस एक्ट्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
रोहित शेट्टी ने निकाल दिया फिल्म से इस एक्ट्रेस को..
दरअसल हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है उनका नाम नीना गुप्ता है। बता दे कि सूर्यवंशी फिल्म में वह एक माँ का किरदार निभाने वाली थी। यहाँ तक कि वह अपने रोल और इस फिल्म को लेकर भी काफी उत्सुक थी। मगर इसके बावजूद भी रोहित शेट्टी ने उन्हें अपनी फिल्म से बाहर कर दिया। इस बारे में रोहित शेट्टी का कहना है कि सूर्यवंशी फिल्म में माँ का किरदार अच्छा नहीं लगेगा। यानि इस फिल्म में माँ का रोल फिट नहीं बैठेगा। जिसके कारण उन्होंने नीना गुप्ता के रोल को तवज्जु न देने का फैसला किया।
हालांकि जब रोहित शेट्टी ने इस बारे में नीना गुप्ता जी से बात की तो उन्होंने मजाक में रोहित से कहा कि अब अगर दोबारा मुझे फिल्म में लेना तो अपना दिमाग ठिकाने पर रख कर सोच लेना। बहरहाल नीना गुप्ता की इस बात से ये तो तय है कि वह रोहित शेट्टी से काफी नाराज है, क्यूकि शूटिंग पूरी होने के बावजूद भी उन्हें रोहित शेट्टी ने निकाल दिया। जो अच्छी बात नहीं है। अब जाहिर सी बात है कि जब आप किसी फिल्म के लिए इतने उत्सुक हो और वह फिल्म आपके हाथ से निकल जाएँ तो बुरा लगना लाजिमी है।
रोहित शेट्टी ने निकाल दिया अपनी फिल्म से इस एक्ट्रेस को, शूटिंग भी पूरी कर चुकी थी यह एक्ट्रेस Youth Express
Description
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में रहते है। अब दर्शकों को उनकी फ़िल्में पसंद ही इतनी आती है कि वे रोहित शेट्टी द्वारा बनाई गई फिल्मों को नजरअंदाज कर ही नहीं पाते। वही अगर हम रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म की बात करे तो उसका नाम सूर्यवंशी है। जिसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ काफी लम्बे समय के बाद लीड रोल में नजर आएंगे। इसके इलावा इस फिल्म से एक एक्ट्रेस को रोहित शेट्टी ने निकाल दिया है। यहाँ हैरानी की बात तो ये है कि रोहित शेट्टी ने पहले उस एक्ट्रेस के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की और बाद में उस एक्ट्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..