क्या कभी आपने इनविजिबल कैमरा वाला फ़ोन देखा है? नहीं न तो हो जाइये तैयार क्यों की प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus इस महीने 7 जनवरी से आयोजित होने वाली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2020) में दुनिया के पहले इनविजिबल कैमरे वाले स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस कॉन्सेप्ट फोन का वीडियो टीज किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी इस साल OnePlus 8, OnePlus 8 Lite और OnePlus 8 Pro तीन स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। इन तीनों स्मार्टफोन्स के बारे में पहले भी लीक्स सामने आ चुके हैं। है न मज़ेदार खबर? तो चलिए आपको इस इनविजिबल कैमरे वाले स्मर्टफ़ोने के बारे में विस्तार से बता दे.
OnePlus CES 2020 में लांच करेगा इनविजिबल कैमरा वाला फ़ोन:
आज के समय ने टेक्नोलॉजी का कोई जवाब ही नहीं है. क्या कभी सोचा था की ऐसा भी कैमरा हो सकता है जो इनविजिबल हो? खैर बता दे की OnePlus ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘हम आपके लिए #OnePlusConceptOne CES 2020 में ला रहे हैं, लेकिन आपको इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। आप इस प्रोडक्ट को इस वीडियो में देख सकते हैं, जिसमें इनविजिबल कैमरा दिया गया है जो कि कलर शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है।’ आपको बता दें कि इस वीडियो में फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। वहीं, फ्रंट पैनल मे कर्व्ड एज के साथ इनविजिबल सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कि साइड कॉर्नर पर दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो इसमें OnePlus के लोगो के ठीक ऊपर सेंट्रली अलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा देखा जा सकता है। सबसे नीचे LED फ्लैश लाइट देखा जा सकता है। इसके बाद एक के ऊपर एक तीन कैमरे देखे जा सकते हैं।
वही अगर हम स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करे को, CES 2020 में आने से पहले भी इस स्मार्टफोन सीरीज की कुछ जानकारियां पहले भी लीक हुई हैं। लीक हुए जानकारी के मुताबिक, फोन में qualcomm snapdragon 865 chipset processor दिया जा सकता है, जो कि 5G कॉम्पैटिबल प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। पिछले साल कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट वाली टेक्नोलॉजी को पेश किया था। इस साल हम इस सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देख सकते हैं। फोन में डैश चार्जिंग फीचर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी देखा जा सकता है। टीज हुए वीडियो में फोन के साइड वाले बटन को भी देखा जा सकता है। हो सकता है कि इस बार फिंगरप्रिंट सेंसर को साइड में माउंट किया जाए। वैसे हम OnePlus 8 सीरीज में इस इनविजिबल कैमरा टेक्नोलॉजी को एक्सपेक्ट कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर युथ एक्सप्रेस पर.


