कहते है कि जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए हर इंसान को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। खास करके कलाकारों को दर्शकों का दिल जीतने के लिए हर स्टंट और हर तरह की फिल्म का हिस्सा बनना पड़ता है। इसी जोश और जुनून के चलते बॉलीवुड के सुपरस्टार खान की हालत काफी खराब सी हो गई है। यहाँ खराब हालत से हमारा मतलब ये है कि उनका लुक एकदम बदल चुका है। जी हां एक फिल्म के लिए इस बॉलीवुड खान ने अपना लुक इतना बदल लिया है, कि इन्हे पहचान पाना तक मुश्किल हो रहा है। हालांकि इन्होने अपनी नयी फिल्म का लुक छिपाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन अफ़सोस कि इनकी तस्वीरें लीक हो ही गई।
बॉलीवुड के सुपरस्टार खान की हालत हुई ऐसी..
वैसे क्या आप इनकी तस्वीर देख कर ये बता सकते है कि आखिर यह एक्टर कौन है। बहरहाल अगर आप इन्हे नहीं पहचान पाएं, तो कोई बात नहीं, क्यूकि हम आपको बता देते है कि यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि आमिर खान है। जो अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त है। दरअसल इस तस्वीर में आमिर खान की दाढ़ी काफी बड़ी हुई है। इसके साथ ही उनका चेहरा और कपड़े भी थोड़े गंदे से लग रहे है। यही वजह है कि उनकी इस तरह की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।
वही अगर हम उनकी इस फिल्म की बात करे तो यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज़ हो सकती है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि आमिर खान काफी समय से बड़े परदे से गायब थे। शायद इसलिए क्यूकि वह इसी फिल्म पर काम कर रहे थे। अब यूँ तो आमिर खान की खुद की उम्र भी पचास साल से ज्यादा ही होगी, लेकिन फिर भी इस फिल्म में वह चौवन वर्ष के आदमी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार बॉलीवुड के सुपरस्टार खान और मिस्टर परफेक्ट क्या कमाल करते है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार खान की हालत हुई ऐसी, तस्वीर देख कर भी पहचान नहीं पाएंगे आप Youth Express
Description
कहते है कि जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए हर इंसान को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। खास करके कलाकारों को दर्शकों का दिल जीतने के लिए हर स्टंट और हर तरह की फिल्म का हिस्सा बनना पड़ता है। इसी जोश और जुनून के चलते बॉलीवुड के सुपरस्टार खान की हालत काफी खराब सी हो गई है। यहाँ खराब हालत से हमारा मतलब ये है कि उनका लुक एकदम बदल चुका है। जी हां एक फिल्म के लिए इस बॉलीवुड खान ने अपना लुक इतना बदल लिया है, कि इन्हे पहचान पाना तक मुश्किल हो रहा है।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..