यूँ तो बॉलीवुड के सभी एक्टर और एक्ट्रेस खुद को बेहतरीन साबित करने के लिए पूरा साल काम करते है। मगर उनमें से कुछ एक्टर और एक्ट्रेस ही ऐसे होते है, जो खुद को बेस्ट साबित कर पाते है। बता दे कि इस साल की नेशनल अवार्ड विनर लिस्ट सामने आ चुकी है। यानि बॉलीवुड की कौन सी फिल्म, कौन सा एक्टर और एक्ट्रेस सबसे बेस्ट है, इस बात का खुलासा हो चुका है। तो चलिए अब आपको बताते है कि इस लिस्ट में कौन सी फिल्म, कौन सी एक्ट्रेस और अभिनेता अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब हुए है।
नेशनल अवार्ड विनर लिस्ट आई सामने..
बेस्ट फिल्म.. इस साल बेस्ट फिल्म का ख़िताब आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन को मिला है। जो पिछले साल ही रिलीज़ हुई थी।
बेस्ट डांस डायरेक्टर.. बता दे कि कृती महेश मिद्या और ज्योति तोमर को यह अवार्ड मिला है। इन्होने फिल्म पद्मावत में घूमर गाने पर बेहतरीन डांस प्रदर्शन किया था।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर.. आपको जान कर हैरानी होगी कि यह अवार्ड संजय लीला भंसाली को फिल्म पद्मावत के लिए दिया गया है।
बेस्ट साउंड डिज़ाइनर.. यह ख़िताब विक्की कौशल की फिल्म उरी को दिया गया है। जो टेक्निकल रूप से काफी बेहतरीन थी।
बेस्ट मनोरंजक फिल्म.. जाहिर सी बात है कि यह ख़िताब तो केवल बधाई हो फिल्म को ही मिल सकता है। जो न केवल एक पारिवारिक फिल्म है बल्कि इसने करोड़ों की कमाई भी की है।
बेस्ट सोशल ड्रामा फिल्म.. यह ख़िताब अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को मिला है। इस फिल्म के द्वारा अक्षय ने लोगों को पीरियड्स के बारे में जागरूक किया है।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस.. यह ख़िताब बधाई हो फिल्म की दादी यानि सुरेखा सिकरी को मिला है।
बेस्ट सिंगर.. अब बेस्ट सिंगर तो केवल एक ही हो सकता है और उनका नाम अरिजीत सिंह है।
बेस्ट एक्टर.. बता दे कि यह ख़िताब बॉलीवुड के इन दो एक्टर्स को मिला है। जिनमे आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल दोनों का नाम शामिल है।
बेस्ट डायरेक्टर.. यह ख़िताब आदित्य धर को मिला है। जिन्होंने उरी फिल्म का निर्माण किया था। तो ये है नेशनल अवार्ड विनर लिस्ट, जिन्होंने इस साल बॉलीवुड का नाम रोशन किया है।


