हम जो भी खाना खाते है या पार्टी में जो भी खाना बनता है। वह सभी लोहे की कड़ाही में बनता है। क्या आप यह जानते है कि लोहे की कड़ाही में खाना खाने के अनेक फायदे होते है। जो हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होते है। जानकारी के अनुसार जब आप लोहे के बर्तन में खाना पकाते हैं तो वह धातु की सतह के साथ प्रतिक्रिया करता है। नतीजतन, बर्तन के आयरन का अंश आपके खाने में भी शामिल हो जाता है।
डॉक्टर भी देते है सलाह
क्या आपको यह पता है कि आयरन वोक खाना बनाने के दौरान जो लौह अवशेष छोड़ता है। उसे भोजन अवशोषित कर लेता है जिससे आयरन की कमी नहीं होती। डॉक्टर भी आयरन की कमी वाले पीड़ितों को लोहे के बर्तन में पका हुआ भोजन खाने की सलाह देते हैं। कई अध्ययनों ने बिना किसी संदेह के यह साबित किया है कि लोहे की कड़ाही या गहरे तले के पैन में पकाए गए खाद्य पदार्थ आयरन से भरपूर होते हैं।
रखिए इन बातों का भी ध्यान
बता दें कि हर दिन इस बर्तन में खाना नहीं बनाना चाहिए। सप्ताह में दो से तीन बार ही इसमें खाना बनाना सही होता है। टमाटर, इमली नींबू का रस जैसे खट्टे या अम्लीय खाद्य पदार्थ लोहे के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। ऐसे में एल्यूमिनियम या स्टेनलेस स्टील के बर्तन में कढ़ी , रसम , सांभर या टमाटर वाली करी को पकाएं।