परवल का करें सेवन, विटामिन से होता है भरपूर, होता है लाभकारी, जानियें कैसे

परवल का करें सेवन, विटामिन से होता है भरपूर, होता है लाभकारी, जानियें कैसे

इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है। जहां इस समय जगह-जगह पर वर्षा भी हो रही है। जहां ऐसे में लोगो को खाने के दौरान कुछ अलग सब्जी खाने का मन करता है। जिससे लोग एक ही सब्जी रोज खाकर बोर हो जाते है। जहां गर्मी के सीजन में बहुत ही ऐसी सब्जियां है जो गर्मी में ताजा बनी रहती है। आपको बता दें कि परवल जो गर्मियों की सबसे अच्छी सब्जियों में से एक है। वहीं, यह सब्जी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह लंबे समय तक ताजा बना रहता है।

कैल्शियम का होता है अच्छा स्त्रोत

क्या आपको ये पता है कि इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी1 और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके छिलकों में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। त्वचा संबंधी समस्याओं में परवल विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

इसमें भी होता है मददगार

वहीं, परवल के बीज कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद साबित होते हैं। जो मधुमेह रोगियों को विशेष रूप से परवल खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, परवल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित होते हैं। बता दें कि यह चेहरे पर डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन्स को दूर करने में मददगार होता है।

खास बात

दरअसल, यह बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा के संक्रमण और चोट को जल्दी ठीक करने में मददगार होता है। अगर आपका बच्चा भूख न लगने की शिकायत करता है तो उसे परवल की सब्जी जरूर रूप से खिलाएं। क्योंकि परवल के इस्तेमाल से पेट के कीड़े मर जाते हैं और परवल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER