कमर का दर्द होना इन दिनों लोगो के लिए स्वाभाविक सी बात हो गई है। जहां बढ़ती उम्र के लोगों में ही नहीं बल्कि युवाओं में भी यह समस्या देखने को मिल रही है। बता दें कि हमारी लाइफटाइम में लगभग 84 प्रतिशत चांस कमर दर्द होने के होते हैं। कमर दर्द को कई बार लोग लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लेते हैं और फिर इस समस्या को नजर अंदाज करते रहते है। घर में ही कुछ सावधानियां बरती जाएं तो इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है। आइये जानते है कि कैसे आप कमर के दर्द से राहत पा सकते है।
इससे मिल सकती है राहत
जानकारी के अनुसार कमर दर्द को कम करने के लिए कई सारे ऑइंटमेंट और तेल मौजूद होते हैं। दर्द वाली जगह पर यदि लेवेंडर एसेंसियल ऑयल का प्रयोग किया जाए तो दर्द में तुरंत राहत मिल सकती है। यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसलिए आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
खास बात
क्या आपको ये पता है कि दर्द या तनावग्रस्त मांसपेशियों की धीरे-धीरे मसाज करना सबसे प्रभावी तरीका है। मसाज से पीठ दर्द तो कम होता ही है। साथ ही बैक फंक्शन में भी सुधार आता है। मसाज करने के लिए अपने पसंद का तेल या क्रीम का चुनाव कर सकते हैं.
ये है चमत्कारी नुस्खा
वहीं, आप कमर दर्द से राहत पाने का सॉल्ट बाथ वास्तव में बहुत ही चमत्कारी नुस्खा है। जहां सॉल्ट बाथ को एक्सरसाइज के बाद लिया जा सकता है। इसमें एप्सम सॉल्ट या मैग्नीशियम सल्फेट स्किन के माध्यम से शरीर की मासपेशियों में जाकर अपना काम करता हैं। दर्द से राहत पाने के लिए कम से कम 20 मिनट तक इस बाथ को करना चाहिए। इसके लिए हल्के गर्म पानी का उपयोग करना चाहिए। इससे शरीर का दर्द और ऐंठन में धीरे-दीरे आराम मिलने लगता है।