प्रस्थानम का ट्रेलर रिलीज़ होते ही संजय दत्त के साथ ही साथ कई सारे बॉलीवुड स्टार नए लुक के साथ एक अलग ही अंदाज में नज़र आए। ट्रेलर लॉन्च होते ही दर्शकों में दिखा एक अलग ही बेसब्री का अंदाज। कई सालों बाद संजय दत्त और मनीषा कोइराला के साथ नजर आएंगे।
संजय दत्त एक बार फिर से अपने किलर लुक में नज़र आ रहे हैं। यह कई सालों बाद हो रहा है कि संजय दत्त मनीषा कोइराला के साथ नजर आएंगे। 2008 में आई फिल्म महबूबा के बाद अब एक बार फिर से मनीषा कोइराला और संजय दत्त एक साथ काम करते नजर आ रहे हैं।
हिट हो रही हैं बॉलीवुड की नई सिंगर रानू मंडल, हिमेश रेशमिया ने रिकॉर्ड किया दूसरा गाना
प्रस्थानम एक पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी है। यह फिल्म साउथ मूवी का हिंदी रिमेक है। 2010 में आई साउथ की फिल्म प्रस्थानम के बाद से ही संजय दत्त इसका हिंदी रिमेक बनाना चाहते थे। संजय तब से आज तक उसको बनाने के बारे में ही सोचते थे। अब उनका इस मूवी का हिंदी रीमेक बनाने का सपना पूरा हुआ।
इस फिल्म में संजय के साथ ही साथ जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, अली फजल और चंकी पांडे भी नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म देवा कट्टा के निर्देशन में बन रही है। संजय दत्त इस मूवी में एक बाहुबली नेता बलदेव प्रताप सिंह का रोल निभाएंगे। जिनके एक बहुत ही खास और अजीज़ दोस्त के रूप में जैकी श्रॉफ नज़र आएंगे। दोनों में दोस्ती देखी जा सकती है।
दो शादियां हुई थी रानू मंडल की, पहले पति ने गाने की वजह से छोड़ा था साथ
आपको बता दें कि यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर देवा ने पीटीआई के साथ बातचीत में बताया था कि कैसे संजय दत्त प्रस्थानम की रिलीज़ के बाद से ही इसका हिंदी रिमेक बनाने के लिए बेताब हो चुके थे। उन्होंने कहा कि संजय इस प्रोजेक्ट में 2011- 12 से ही दिलचस्पी रख रहे थे।यानी 2010 में रिलीज हुई फिल्म प्रस्थानम का संजय दत्त हिंदी रीमेक बनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जेल जाकर वहां से वापस आने के दौरान भी संजय दत्त के दिल से यह ख्याल नहीं जा सका।
प्रस्थानम संजय दत्त के होम प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म होगी। जो कि अगले महीने 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इसमें हर किसी का किरदार दमदार है और हर कोई एक अलग ही लुक में नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म पूरी तरह से पॉलिटिक्स, लड़ाई, प्यार और परिवार के बीच बनी हुई है।
प्रस्थानम का ट्रेलर
फिल्म में दो भाइयों के बीच सत्ता की कुर्सी को लेकर लड़ाई, दुश्मनी और धोखा देखा जा सकता है। इसके बड़े और भारी-भरकम डायलॉग सुन आप भी चौंक जाएंगे। इस फिल्म में संजय एक नेता के रूप में तो वहीं मनीषा कोइराला उनकी पत्नी का रोल निभाएंगी। जो कि बहुत ही सिंपल लुक में नजर आएंगी।
इसी के साथ ही साथ जैकी श्रॉफ संजय दत्त के एक बेहद ही खास दोस्त के रूप में नजर आएंगे। वहीं अली फज़ल उनके बड़े बेटे का किरदार निभाएंगे और चंकी पांडे का भी रोल बहुत ही अलग और नया है। इसी के साथ ही साथ और भी कई लोगों का अलग किरदार देखने को मिलेगा।
5 सितम्बर को लेनोवो मारेगा हैट्रिक- पढ़े पूरी खबर
फिल्म शुरु होने से पहले देवा ने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की कहानी में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस फिल्म को और रिफाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनप्ले और डायलॉग सरहद ने तैयार किया है।



