इला अरुण ने कहा, फिल्म केवल पैसा देता है, लेकिन थिएटर जिंदगी देता है

थिएटर

सिंगर, एक्टर इला अरुण अपने नाटक, फिल्मों और म्यूजिक कंसर्ट के लिए जानी जातीं हैं। इला अरुण का कहना है कि, फिल्म केवल पैसा देती है, लेकिन थिएटर जिंदगी भी देता है। इला अरुण मुंबई में गुरुवार को प्ले रौनक और जस्सी के प्रीमियर पर मीडिया से बातचीत कर रहीं थीं।

थिएटरइला अरुण ने कहा, फिल्म केवल पैसा देती ,लेकिन थिएटर जिंदगी देता है, और अपने आप में कांफिडेंस भी देता है। थिएटर से अच्छा कुछ भी नहीं है, क्योंकि 3 घंटे तक आप एक पात्र को निभाते हैं। और बिना किसी रीटेक के करना, ये इतना आसान नहीं होता है। मेरी इच्छा है कि मैं अपने अंतिम सांस तक थिएटर में काम करती रहूं।

इस दौरान इला अरुण ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की, उन्होनें कहा, जनवरी में मैं एक थिएटर शो कर रही हूं। और मैं 6 दिनों तक अलग-अलग रोल प्ले करने वाली हूं, तो एक तरह से थिएटर मेरे लिए एक चैलेंज हैं।

रौनक और जस्सी फिरोज अब्बास खान द्वारा डायरेक्टेड नया म्युजिकल प्ले हैं। ये एक पॉवरफुल लव स्टोरी है। ये विलियम शेक्सपियर के प्ले रोमियो एंड जुलेट से प्रेरित हैं।

इला एक सफल बहुआयामी कलाकार हैं

इला अपने अलग अंदाज में गायन, मन को बांध लेने वाली अनूठी भर्राई आवाज़ और लोकगीत और पॉप गीतों के संगम को बखूबी पेश करने में माहिर है। इला का जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। इन्होनें न केवल एक सफल गायिका के रूप में ही अपनी पहचान नहीं बनाई, बल्कि वो एक टीवी और फिल्म अदाकारा, गीतकार, लेखिका, फिल्म और टीवी निर्माता के तौर पर एक बहुआयामी कलाकार के रूप में स्थापित होने में सफल रहीं हैं।

हिंदी के अलावा इला ने तेलुगू और तमिल के कुछ गीतों को भी अपनी आवाज से सजाया है।

इला केवल एक गायिका ही नहीं, बल्कि एक आला दर्जे की अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने गायन से अपने अभिनय कौशल को भी एक अलग पहचान दी।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
इला अरुण ने कहा, फिल्म केवल पैसा देता है, लेकिन थिएटर जिंदगी देता है -Youth Express
Article Name
इला अरुण ने कहा, फिल्म केवल पैसा देता है, लेकिन थिएटर जिंदगी देता है -Youth Express
Description
सिंगर, एक्टर इला अरुण अपने नाटक, फिल्मों और म्यूजिक कंसर्ट के लिए जानी जातीं हैं। इला अरुण का कहना है कि, फिल्म केवल पैसा देती है, लेकिन थिएटर जिंदगी भी
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER