अगर हम बॉलीवुड सितारों की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि आम लोगो की तरह उनके जीवन में भी कई सारे दुःख होते है। हालांकि ये बात अलग है कि वह कभी अपने दुखों को बड़े परदे पर जाहिर नहीं होने देते। बता दे कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के जीवन में एक बड़ा दुःख है, जो उन्हें हर समय परेशान करता रहता है। जी हां अर्जुन कपूर का दुःख दिन रात उन्हें अंदर कचोटता रहता है। अब उन्हें किस बात से इतनी तकलीफ हो रही है, ये तो आपको आगे पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने दर्द का खुलासा किया था।
अर्जुन कपूर का दुःख..
दरअसल अर्जुन कपूर अपनी माँ मोना शौरी कपूर से बेहद प्यार करते थे और आज भी उन्हें याद करते है। बता दे कि आज से करीब सात साल पहले मोना कपूर का निधन हो गया था। ऐसे में अपनी माँ को याद करते हुए अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर की थी और साथ ही अपना दर्द भी ब्यान किया था। जी हां तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक नोट भी लिखा था। बहरहाल इस नोट में वही कविता है, जो अर्जुन कपूर ने बारह साल की उम्र में अपनी माँ के लिए लिखी थी। बता दे कि अर्जुन अपने माँ के बेहद करीब थे। यही वजह है कि जब उनके पिता ने उनकी माँ को धोखा दे कर श्रीदेवी से शादी की थी, तब अर्जुन कपूर अपने पिता और श्रीदेवी से नफरत करने लगे थे।
https://www.instagram.com/p/B5KteERAxYC/
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा वह अपनी सौतेली बहनों से भी नफरत करते थे। हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी नफरत एकदम खत्म हो गई। वही अगर हम अर्जुन कपूर की माँ की बात करे तो उन्हें याद करते हुए अर्जुन कहते है कि उन्हें इस बात का बुरा लगता है कि उन्हें अब अपनी माँ का प्यार नहीं मिल सकता। इसके इलावा अर्जुन ने कहा कि वह इन सबसे बाहर निकलने की काफी कोशिश करते है, लेकिन वह मजबूर हैं। बहरहाल अपनी माँ को खोने को लेकर अर्जुन कपूर का दुःख आज भी उनके दिल और दिमाग में बसा हुआ है।


