इवेंट में चीखने लगे पिता महेश भट्ट तो आलिया ने दिए ऐसे रिएक्शंस

इवेंट में चीखने लगे

बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट कितनी बेबाकी से अपनी बात को लोगों के और मीडिया वालों के सामने रखते है, ये बात अब साबित हो चुकी है। बता दे कि हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब महेश भट्ट जरूरत से ज्यादा चीखने लगे, तब न केवल उनकी बेटी आलिया बल्कि उनकी बीवी सोनी राजदान भी काफी असहज हो गई थी। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जब महेश भट्ट इवेंट में चीखने लगे, तब उन्हें ऐसा व्यव्हार करने की जरूरत नहीं थी, क्यूकि मीडिया वालों ने उनसे केवल एक जनरल सा सवाल पूछा था। मगर उस सवाल का जवाब महेश जी ने बड़े ही खराब अंदाज में दिया।

 इवेंट में चीखने लगे

इवेंट में चीखने लगे पिता महेश भट्ट तो असहज हुई आलिया.. 

दरअसल हाल ही में आलिया की बहन शाहीन की किताब लॉन्च हुई है। यही वजह है कि पूरा भट्ट परिवार इस इवेंट में शामिल हुआ था। इस किताब का नाम I have never been happier है। बहरहाल इस खास मौके पर पूरा भट्ट परिवार शाहीन का हौंसला बढ़ाना चाहता था। इसलिए वे सब इस इवेंट में शामिल हुए और मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। वही अगर हम उस सवाल की बात करे जिस पर महेश जी को गुस्सा आया था। तो वह सवाल समाज में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पूछा गया था। जिसका जवाब देते हुए महेश जी माइक में जोर जोर से बोलने लगे। हालांकि पहले तो उनकी पत्नी सोनी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। मगर जब महेश भट्ट नहीं रुके तो आलिया भी असहज महसूस करने लगी।

https://www.instagram.com/p/B5xE_HsnkUK/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B5cWNVLl8pj/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B3bmq9JHmJp/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दे कि आलिया भट्ट बार बार पापा पापा कहती रही, लेकिन महेश भट्ट चुप नहीं हुए। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहे है। इसके इलावा अगर हम शाहीन की किताब की बात करे तो यह उनकी मनोवैज्ञानिक लड़ाई पर आधारित है। इन स्थितियों का उन्होंने काफी समय तक सामना किया है। फ़िलहाल तो जब महेश भट्ट जी इवेंट में चीखने लगे तो माहौल काफी खराब हो गया था। जिसकी एक झलक आप यहाँ भी देख सकते है।

Summary
इवेंट में चीखने लगे पिता महेश भट्ट तो आलिया ने दिए ऐसे रिएक्शंस  Youth Express
Article Name
इवेंट में चीखने लगे पिता महेश भट्ट तो आलिया ने दिए ऐसे रिएक्शंस Youth Express
Description
बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट कितनी बेबाकी से अपनी बात को लोगों के और मीडिया वालों के सामने रखते है, ये बात अब साबित हो चुकी है। बता दे कि हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब महेश भट्ट जरूरत से ज्यादा चीखने लगे, तब न केवल उनकी बेटी आलिया बल्कि उनकी बीवी सोनी राजदान भी काफी असहज हो गई थी। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जब महेश भट्ट इवेंट में चीखने लगे, तब उन्हें ऐसा व्यव्हार करने की जरूरत नहीं थी, क्यूकि मीडिया वालों ने उनसे केवल एक जनरल सा सवाल पूछा था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER