अर्जुन रामपाल ने शेयर की बेटे अरिक की तस्वीर

बेटे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पिछले साल पिता बने हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। ये साल अर्जुन के लिए काफी खास था क्योंकि उन्होनें अपने बेटे के साथ नया साल सेलिब्रेट किया।

परिवार के साथ गोवा में मना रहें थे वेकेशन

बेटेहाल ही में एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अपने बेटे अरिक के साथ की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर देखकर आपको लगेगा कि अर्जुन रामपाल का बेटा काफी शर्मीले स्वभाव का है। अर्जुन रामपाल ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोवा वेकेशन की एक खूबसूरत शेयर की है।

इस तस्वीर में एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अपने बेटे अरिक के साथ नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में अरिक अपने पापा अर्जुन की गोद में नज़र आ रहा है और उसने उनकी बाहों में मुंह छुपा रहा है। एक्टर ने लिखा है, कैमरा शाई, गोवा की यादें।

आपको बता दें कि एक्टर अर्जुन रामपाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अर्जुन रामपाल अक्सर अपने फैंस को अपडेट रखने के लिए अपने से जुड़े विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को एक साल से डेट कर रहें थे। आपको बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक दक्षिण अफ्रीकी मॉडल और अभिनेत्री हैं। इससे पहले अर्जुन ने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं जिनके नाम माहिका और मायरा हैं।

पिछले साल ये कपल 20 साल की शादी के बाद एक-दूसरे से अलग हो गया था। वर्कफ्रंट पर बात करें तो अर्जुन रामपाल आखिरी बार जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में दिखाई दिए थे। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे भी एहम भूमिकाओं में थे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
अर्जुन रामपाल ने शेयर की बेटे अरिक की तस्वीर - Youth Express
Article Name
अर्जुन रामपाल ने शेयर की बेटे अरिक की तस्वीर - Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पिछले साल पिता बने हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। ये साल अर्जुन के लिए काफी खास
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER