दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है! सुपरस्टार ‘सलमान खान‘ की आने वाली फिल्म ‘भारत’ के बारे में| इस फिल्म का सलमान के फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं|फिल्म ‘भारत’ 5 जून ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं| फिल्म को लेकर कई खुलासे निर्देशक अली अब्बास जफर कर रहे हैं|
पार्टिशन वाले सीन के दौरान भीड़ में फँस गए थे जैकी श्रॉफ
फिलहाल अली अब्बास जफर ने बताया है कि भारत की शूटिंग के दौरान किस सीन को शूट करवाना उनके लिए बेहद चैलेंजिंग था| आपको बता दें फिल्म में एक पार्टिशन का सीन आपको ट्रेलर के दौरान देखने को मिला था. इस सीन में भीड़ से जैकी श्रॉफ का निकलना बेहद मुश्किल हो गया था. शूटिंग के दौरान का ये बेहद चैलेंजिंग सीन था|
सलमान खान के साथ ये तीसरी फिल्म
अली ने कहा कि सुपरस्टार सलमान के साथ उनकी ये तीसरी फिल्म है, उनके एक्सपीरियंस से मेरे काम में मैच्योरिटी आई है। अली ने कहा कि सलमान खान मैच्योर और अच्छे एक्टर हैं, उनमें इमोशन की भरमार है। जब सलमान कैरेक्टर में होते हैं, तो वो देखना बहुत ही मजेदार होता है। सलमान खान को इंडस्ट्री में 30 साल के करीब हो गए और उनका स्टारडम आए दिन बढ़ ही रहा है।
‘सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ में सलमान के साथ काम कर चुके है अली
अली अब्बास जफर ने इस सीन की एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी उनकी फिल्मों के लिए काफी लक्की साबित होती है. अली अब्बास ने इससे पहले सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ का भी निर्देशन किया था. टाइगर जिंदा है में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई थी और फिल्म के साथ – साथ ये जोड़ी भी काफी हिट रही. अब भारत में भी इनकी रोमांटिक जोड़ी धमाल करने वाली है|
सलमान खान की पिछली फिल्म ‘रेस 3’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी| ऐसे में उनकी पूरी उम्मीदे इस फिल्मं पर टिकी है| 5 जून को बड़े परदे पर रिलीज़ हो रहीं ये फिल्म क्या सलमान खान के स्टारडम को बरकरार रख पाएगी|



