सोमवार की सुबह मुंबई के सांताक्रुज में एक बहुत ही बुरी घटना हुई। दरअसल एक मॉडल ने मुंबई के सांताक्रुज में शराब पीकर खूब हंगामा किया। पहले तो मॉडल ने शराब पीकर कई गाड़ियों को ठोकर मारी। उसके बाद जब पुलिस वालों वहां पर पहुंचे तो उस मॉडल ने उनके साथ भी बदतमीजी की और मारपीट भी की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह पुलिस वालों के साथ गाली-गलौज करती हुई दिखाई पड़ रही है।
पुलिसकर्मियों के अनुसार पुलिस के कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई की एक महिला गाड़ियों को ठोकर मारती हुई जा रही है। पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंची तो टीवी एक्ट्रेस रूही शैलेश कुमार सिंह नशे में थीं और वह लोगों से घिरी हुई थीं और उनसे गाली गलौज कर रही थीं। पुलिसवालों ने बताया कि घटना से चार दो पहिया और तीन कारों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। मगर एक्ट्रेस रूही शैलेश कुमार सिंह ने पुलिसवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने बताया कि रात को 2:00 बजे रूही अपने दोस्त राहुल और स्वप्निल के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित लिंकिंग रोड के पास एक रेस्टोरेंट में पहुंची। रेस्टोरेंट बंद हो चुका था मगर रूही ने रेस्टोरेंट्स के स्टाफ से उसका वाशरूम यूज़ करने की परमिशन मांगी। मगर स्टाफ ने मना कर दिया। जिसके बाद रूही ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से भी मारपीट की और गाली-गलौज भी की। इसके बाद स्टाफ ने पुलिसकर्मियों को सूचना देकर बुलाया।
इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें रूही सिंह ने पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मीकांत का मोबाइल छीनकर उनको थप्पड़ मारा और वह पुलिस ऑफिसर का बैच अपने हाथ में लेकर वीडियो बनाने की धमकी दे रही हैं। पुलिस ने रूही के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है और रूही समेत उनके दोनों दोस्तों के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज कर ली गई है। उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है और मगर देर रात महिला कांस्टेबल के साथ ना होने के कारण रूही सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया।

