ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड कपल मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे है। यहाँ तक कि मलाइका के अपने पति से तलाक लेने की वजह भी अर्जुन को ही माना गया था। इसके इलावा ये दोनों अपने काम की वजह से कम बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्ख़ियों में रहते है। बता दे कि हाल ही में मलाइका अर्जुन की तस्वीर पर कपूर परिवार की एक बहु ने कमेंट किया है। हालांकि इस कमेंट को देखने के बाद तो यही लग रहा है कि अर्जुन के परिवार वाले भी मलाइका को पसंद करते है।
मलाइका अर्जुन की तस्वीर पर कपूर परिवार की बहु का कमेंट..
दरअसल मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। तो ऐसे में अब अर्जुन की चाची यानि महीप कपूर ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया है। गौरतलब है कि महीप कपूर बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी है और संजय कपूर रिश्ते में अर्जुन के चाचा लगते है। जी हां संजय कपूर असल में बोनी कपूर के छोटे भाई है। वही अगर हम मलाइका और अर्जुन की तरफ फोकस करे तो इसमें तो कोई शक नहीं कि अब यह कपल खुल कर दुनिया के सामने आ चुका है।
https://www.instagram.com/p/B6xaS-7BDrH/?utm_source=ig_web_copy_link
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ जितनी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है, उनका फ़िल्मी करियर उतना ही नीचे गिरता जा रहा है। तभी तो पिछले कई सालों में उन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। इसलिए हम तो अर्जुन कपूर को यही नसीहत देना चाहते है कि अब उन्हें अपने फ़िल्मी करियर की तरफ भी जरा सा ध्यान देना चाहिए, तभी तो वह बॉलीवुड में टिक पाएंगे। फ़िलहाल मलाइका अर्जुन की तस्वीर पर कपूर परिवार की इस बहु ने क्या कमेंट किया है, ये आप खुद यहाँ पढ़ सकते है। हमें यकीन है कि आपको भी ये कमेंट बड़ा फ़िल्मी लगेगा।


