बता दे कि आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज टीम के स्टार क्रिकेटर्स में से एक है। अगर हम ये कहे कि रसेल वेस्टइंडीज के बेहतरीन खिलाडियों में से एक है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। तभी तो इन्हें विस्फोटक बल्लेबाज भी कहा जाता है। यहाँ तक कि आईपीएल के पिछले सीजन में तो इनके बल्ले ने कमाल ही कर दिखाया था। हालांकि अगर हम इनकी पर्सनल लाइफ की बात करे तो हाल ही में एक नन्ही सी परी आंद्रे रसेल के घर आई है और इस परी ने रसेल का जीवन खुशियों से भर दिया है। यक़ीनन अपनी बेटी को लेकर रसेल काफी खुश है और इसी ख़ुशी को जाहिर करते हुए उन्होंने अपनी बेबी गर्ल का नाम भी सब के साथ शेयर किया है।
आंद्रे रसेल के घर आई नन्ही परी..
दरअसल आंद्रे रसेल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है। जिसमे उन्होंने अपनी पत्नी जस्सिम लोरा के साथ मिल कर अपनी बेटी का स्वागत किया है। बता दे कि रसेल और जस्सिम की शादी को करीब तीन साल का समय बीत चुका है और यह उनकी पहली बच्ची है। इसके इलावा अगर हम बच्ची के नाम की बात करे तो इस बच्ची का नाम अमाया रसेल रखा गया है। जिसका जन्म फ्लोरिडा के एक अस्पताल में हुआ था। बहरहाल वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर रसेल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। फ़िलहाल उनकी बेटी के जन्म पर हर कोई उन्हें बधाईयां दे रहा है और बच्ची को शुभकामनाएं भेजी जा रही है।
https://www.instagram.com/p/B7qypNwFelC/


