बॉलीवुड में एक गाना गाने के लिए इतना चार्ज करते है अरिजीत सिंह

गाना

हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड गानों को न केवल अपने देश में बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। यही वजह है कि बॉलीवुड में रिलीज़ होने वाली बहुत सी फिल्मों में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने सुनने को मिलते हैं। और अरिजीत सिंह इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित और लोकप्रिय सिंगर में से एक हैं। रोजाना रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में उनके गाने सुनने को मिलते हैं।

आज जितना महत्व बॉलीवुड फिल्मों में एक बेहतरीन कहानी का होता है, उतनी ही अहमियत फिल्म में गानों की होती है। आज के समय में बॉलीवुड में कई ऐसे सिंगर हैं जिनके गाने से ही फिल्म एक अच्छी कमाई कर लेती है। वहीं ये सिंगर भी अपने उस एक गाने के लिए अच्छी खासी मोटी फी फिल्म मेकर्स से चार्ज करते हैं।

आज बात करने वाले है बॉलीवुड के सरताज गायक अरिजीत सिंह की जिन्होंनें बॉलीवुड में अपना पहला गाना साल 2011 में आई फिल्म मर्डर 2 में गाया था जिसमें उनका पहला गाना था कि फिर मोहब्बत करने चला है तू.. और उनके इस पहले गाने ने ही उनको रातो रात स्टार बना दिया था मगर बहुत से लोग ये नहीं जानते है कि असल में ये गाना अरिजीत सिंह ने 2009 में गाया था लेकिन ये गाना उस समय रिलीज़ नहीं हो सका था।

वर्ष 2011 में जब गाना रिलीज़ हुआ था तब उनकी खबर भी उनको अपने एक दोस्त से मिली थी उसके बाद अरिजीत सिंह एक के बाद एख हिट गाने गाते गये और आज के वक्त में बॉलीवुड में जो उनकी स्टारडम है उससे सारी दुनिया भलीभांति परिचित है।

एक गाना गाने के इतने चार्ज करते हैं अरिजीत सिंह

गाना

आज के समय में अरिजीत सिंह बॉलीवुड में एक गाने के लिए लगभग 16 लाख रूपये फिल्म मेकर्स से चार्ज करते है।

बॉलीवुड के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह इतने लोकप्रिय व अमीर होने के बाद भी एक सादा जीवन व्यतीत करते है और गज़ब की आवाज़ के मालिक है जो मुझे इनका बड़ा वाला फैन होने के लिए मजबूर करती है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
बॉलीवुड में एक गाना गाने के लिए इतना चार्ज करते है अरिजीत सिंह - Youth Express
Article Name
बॉलीवुड में एक गाना गाने के लिए इतना चार्ज करते है अरिजीत सिंह - Youth Express
Description
बॉलीवुड में अपना पहला गाना साल 2011 में आई फिल्म मर्डर 2 में गाया था जिसमें उनका पहला गाना था कि फिर मोहब्बत करने चला है तू.. और उनके
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER