इस अभिनेत्री के घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड

टैक्स

फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के घर पर गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने छापा मारा, ये छापा इन अफवाहों के बाद आया है कि वो दक्षिण की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली अभिनेत्री हैं।

टैक्सहालांकि रश्मिका मंदाना ने सबसे महंगे अभिनेत्री होने की बात को अफवाह करार दिया है, इनकम टैक्स अधिकारियों ने गुरुवार को कर्नाटक के कोडुगु जिले के विराजपेट में रश्मिका मंदाना के घर पर छापा मारा, एक रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका के घर पर सर्च एंड सीजर अभियान चल रहा है, आधिकारिक तौर पर छापेमारी पर अभी कोई कमेंट तो नहीं आया है।

बेंगलुरु के इनकम टैक्स अधिकारियों की एक टीम सुबह करीब 7.30 बजे उनके घर पहुंची, रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका घर में है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है इनकम टैक्स की रेड इन अफवाहों के बाद पड़ी है कि रश्मिका दक्षिण की सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्री हैं।

हालांकि जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होनें इसका खंडन करते हुए कहा कि मैं तो अभी फिल्मों में बेबी स्टेप्स ले रही हूं और बिल्कुल भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री नहीं हूं, पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू मे रश्मिका ने कहा कि जब लोग कहते हैं कि मैं सबसे ज्यादा पैसा फिल्म का लेती हूं, तो मुझे शॉक लगता है, पता नहीं ये न्यूज़ कहा से फैल रही है कहां से ये न्यूज़ आ रही है और ये कहां जा रही है, मेरे पास बैंक में कोई पैसा नहीं है मैं अब भी एक न्यू कमर ही हूं।

किरिक पार्टी से फेमस हुई रश्मिका मंदाना

टैक्सरश्मिका ने आगे ये भी कहा की अगर मुझे वहां पहुंचना है तो मुझे बिना ब्रेक लिए छह साल तक लगातार काम करना होगा फिर मैं सबसे अधिक पैसा पाने वाली अभिनेत्री बन जाउंगी, अभी तो मैं बिल्कुल भी नहीं हूं। रश्मिका कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से फेमस हुई थी और हाल ही में महेश बाबू की तेलुगु फिल्म सरलेरू नीकेवरु में नज़र आईं थीं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
इस अभिनेत्री के घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड - Youth Express
Article Name
इस अभिनेत्री के घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड - Youth Express
Description
फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के घर पर गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने छापा मारा, ये छापा इन अफवाहों के बाद आया है कि वो दक्षिण की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली अभिनेत्री हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER