अपनी अगली फिल्म के लिए इस अभिनेत्री से प्रेणना ले रही हैं कृति सेनन

बॉलीवुड

हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिमी की वजह से चर्चा में हैं। इसके साथ ही इस फिल्म को लेकर बार बार खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा अब एक नई और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वही खबर है कि कृति सेनन अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की राह पर चल पड़ी हैं। कैसे आइए बताते हैं।

भूमि पेडनेकर की तरह अपनी अगली फिल्म के लिए वजन बढ़ाने वाली हैं कृति सेनन

अभिनेत्री

अभिनेत्री कृति सेनन, भूमि पेडनेकर की तरह ही अपनी अगली फिल्म के लिए वजन बढ़ाने वाली हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूमि ने अपनी डेब्यू फिल्म दम लगा के हईशा के लिए करीब 30 किलो वजन बढ़ाया था। वहीं अब कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म मिमी के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने वाली हैं। हमेशा ही जीरो फिगर में दिखने वाली कृति को बढ़े हुए वजन में देखना उनके फैंस के लिए काफी अलग एक्सपीरियंस होगा। कृति अपने करियर में पहली बार लीक से हटके किरदार निभाने जा रही हैं। बता दें कि फिल्म मिमी में कृति सरोगेट मदर के रोल में नज़र आएंगी। फिल्म के लिए उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक होगा।

एक मीडिया रिपोर्टर के अनुसार कृति ने बताया कि, मेरे लिए इतने किलो वजन बढ़ाना वास्तव में एक चुनौती है क्योंकि ये मेरे शरीर के लिए कुछ नया है। फिलहाल, इस परिवर्तन के लिए मैं उत्साहित हूं। ये किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं इसे सब कुछ देना चाहती हूं, भले ही इसका मतलब ये हो कि मैं इस बीच कोई और काम ना करूं। कृति ने इंटरव्यू में आगे कहा, मेरे शरीर के लिए इतना वजन सहना बहुत ही ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा है। साथ ही क्योंकि ये मेरी शरीर के लिए बिल्कुल नया था। अपनी डाइट में वजन बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में कार्ब और फैट का सेवन शुरू कर दिया है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
अपनी अगली फिल्म के लिए इस अभिनेत्री से प्रेणना ले रही हैं कृति सेनन - Youth Express
Article Name
अपनी अगली फिल्म के लिए इस अभिनेत्री से प्रेणना ले रही हैं कृति सेनन - Youth Express
Description
कृति सेनन एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की राह पर चल पड़ी हैं। कैसे आइए बताते हैं। अभिनेत्री कृति सेनन, भूमि पेडनेकर की तरह ही अपनी अगली फिल्म के लिए वजन बढ़ाने वाली हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER