भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के दिन अच्छे चल रहे हैं। वे भले बल्लेबाजी में हाथ न दिखा पा रहे हो, लेकिन इसके बावजूद वो लगातार सुर्खियों में हैं। इसी महीने जो टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, उसमें सिर्फ ऋषभ पंत का ही नाम है। उनके प्रतिद्वंदी के रूप में देखे जा रहे संजू सैमसन को इसी सीरीज से बाहर कर दिया गया है। ये तो रही क्रिकेट की बात, लेकिन पिछले दिनों ऋषभ पंत किसी और ही कारण से चर्चा में रहे। वो भी अपने अफेयर और लव लाइफ को लेकर। ये तो आप जानते ही हैं कि मॉडल और हीरोइन उर्वशी रौतेला से ऋषभ पंत का नाम काफी दिनों से जुड़ता रहा है। मीडिया में लगातार इस तरह की खबरें आती रहीं, लेकिन कभी भी दोनों ने इसे स्वीकार नहीं किया। लेकिन अब खबर है कि दोनों ने एक दूसरे को नम्बर को ब्लॉक कर दिया है।
काफी मजबूत है ईशा नेगी और ऋषभ पंत का रिश्ता
ऋषभ पंत की सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें तो पता चलता है कि उनका रिश्ता ईशा नेगी से है। लेकिन फिर भी उनका नाम उर्वशी रौतेला से जोड़ा जाता रहा है। अब नई खबर ये है कि ऋषभ पंत ने व्हाट्सएप पर उर्वशी रौतेल को ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद जब मीडिया से इस बारे में कंफर्म करने की कोशिश की तो पता चला कि खबर सही है और ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला ने आपसी सहमति से ये निर्णय लिया हैं। ऋषभ पंत को ईशा नेगी के साथ अफेयर काफी पुराना है, करीब पांच साल पुराना। तब ऋषभ पंत को शायद कोई नहीं जाना करता था। इस बीच क्या कुछ हुआ किसी को नहीं पता, लेकिन जनवरी में नए साल पर ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होनें ईशा नेगी के साथ अपनी तस्वीर डाली और बड़ा ही रोमांटिक मैसेज भी डाला। इसके बाद से ही लगने लगा था कि उर्वशी रौतेला और ऋषभ पतं के बीच जो रिश्ते की बातें कही जा रही हैं, उसमें अब ज्यादा दम नहीं रहा। ऋषभ पंत का ईशा नेगी के साथ रिश्ता काफी मजबूत है, जो आसानी से टूटेगा नहीं।