ये तो सब जानते है कि आज के समय में अरिजीत सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन और प्रसिद्ध सिंगर्स में से एक है। हालांकि यहाँ तक पहुँचने के लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत भी की है। बता दे कि इतना प्रसिद्ध होने के बावजूद भी अरिजीत सिंह की जिंदगी से जुडी ऐसी बहुत सी बातें है जिनके बारे में लोग जानना चाहते है। इसलिए आज हम आपको उनके जीवन से जुडी कुछ खास बातें बताने वाले है। कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में शायद आपने पहले कभी पढ़ा या सुना ही न हो।
अरिजीत सिंह की जिंदगी से जुडी खास बातें..
निजी जीवन.. सबसे पहले हम आपको उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ खास बातें बताते है। गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने अपने जीवन में दो शादियां की है। जी हां उनकी पहली शादी रुपरेखा बनर्जी से हुई थी। जो फेम गुरुकुल नाम के शो में उनकी को कंटेस्टेंट थी। मगर अफ़सोस कि शादी के कुछ समय बाद ही इनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की। वैसे बहुत कम लोग जानते है कि अरिजीत को अपनी पहली पत्नी से एक बेटी भी हुई थी। तो वही उनको दूसरी पत्नी से एक बेटा भी है। जिसका नाम जुल रखा गया है।
गाड़ियों में आना जाना नहीं है पसंद.. आपको जान कर हैरानी होगी कि अरिजीत सिंह को गाड़ियों में घूमना जरा भी पसंद नहीं है। यानि वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना ज्यादा पसंद करते है। यहाँ तक कि वह अपने घर भी पैदल या रिक्शा या ट्रेन से ही जाते है।
ये है अरिजीत सिंह की पसंद.. अब अगर हम अरिजीत सिंह की पसंद की बात करे तो उन्हें साइकिलिंग, फोटोग्राफी और बंगाली नॉवेल पढ़ना काफी पसंद है। इसके साथ ही क्रिकेट, फुटबाल और बैडमिंटन में भी उनकी काफी रूचि है। जी हां उनकी फेवरेट बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल और फेवरेट क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और जोंटी रोड्स है।
करियर की शुरुआत.. वही अगर हम उनके करियर की बात करे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आएं फेम गुरुकुल नाम के एक रियलिटी शो से की थी। हालांकि इस शो को वह जीत नहीं पाएं थे। मगर फिर भी अच्छी आवाज और अपने हुनर के दम पर अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल कर ही लिया।
हमें उम्मीद है कि अरिजीत सिंह की जिंदगी से जुडी ये खास बातें आपको जरूर पसंद आएंगी। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें बताना मत भूलियेगा।



