बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रीयां है जिन्होनें अपनी अलग पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष और मेहनत की है इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक है कंगना रनौत। आपको बता दें कि आज ही कंगना रनौत ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है और पूजा की तस्वीरें भी शेयर की। कंगना रनौत ने इस प्रोडक्शन हाउस का नाम मणिकर्णिका फिल्म्स रखा है।

कंगना के मां-बाप थे गरीब, खुद के दम पर बनाई पहचान
बॉलीवुड स्टारकिड्स को फिल्मों में काम करने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करनी पड़ती है लेकिन अगर बिना बॉलीवुड बैकग्राउंड के फिल्मों में काम करना है तो काफी संघर्ष करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ था कंगना रनौत के साथ। कंगना के पापा छोटे बिजनेसमैन है। कंगना ने जब डेब्यू किया तब काफी स्ट्रगल करना पड़ा और अब जाकर वो बॉलीवुड की क्वीन बनी है। आज इनके पास फिल्मों की कमी नहीं है और वो हमेशा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती है। कंगना आज गर्व से कह सकती है कि उन्होनें अपने खुद के दम पर अलग पहचान बनाई है। इसमें कोई दो राय नहीं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

