गुदड़ी का लाल, फिर कर गया कमाल

अंडर-19 क्रिकेट टीम

 पंकज यादव  अंडर-19 क्रिकेट टीम

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में रांची को एक और पहचान मिली है। एक बेहद साधारण परिवार के लड़के ने अपनी मेहनत के दम पर अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। 19 साल का पंकज यादव अगले साल 13 जनवरी से 3 फरवरी तक आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप सीरीज में खेलेगा।

क्रिकेट के क्षेत्र में महेंद्र सिंह धोनी अब तक रांची का चमकता सितारा हैं। लेकिन अब एक और नाम रांची से जुड़ने जा रहा है। 19 साल का युवा खिलाड़ी पंकज यादव क्रिकेट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बना है। दाएं हाथ के स्पिनर पंकज अब तक कई टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। पंकज रांची के एक बहुत साधारण परिवार से हैं। उनके पिता घरों में जाकर दूध बेचते हैं, यही उनकी आय का मुख्य जरिया है। बावजूद इसके पंकज के पिता ने परिवार की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। पंकज को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने हर जरूरत पूरी की और आज परिणाम सामने है। पंकज की बेहतरीन स्पिन बॉल के आगे चयनकर्ता बोल्ड हो गये और वो उन्हें टीम में जगह मिल गयी। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप सीरीज अगले साल 13 जनवरी से 3 फरवरी तक न्यूजीलैंड में आयोजित होगी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER