चार मनमौजी दोस्तों की टोली फिर से मस्ती करते हुए निकली है। ‘फुकरे रिटर्न्स’ फिल्म के रिलीज होने के साथ इनकी मस्ती सबके सामने आयी है। पिछली ’फुकरे’ फिल्म आपने अगर नहीं देखी तो भी आप इन दोस्तों की कहानी को एन्जॉय कर सकते हैं। पहले ही दिन फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की है।
फिल्म में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण और मंजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। ‘फुकरे रिटर्न्स’ इस हफ्ते अकेली फिल्म है जो रिलीज हुई है। फिल्म की शुरुआत काफी दिलचस्प है। भोली पंजाबन (रिचा चड्ढा), चुचा (वरुण शर्मा), हनी (पुलकित सम्राट), लाली (मनजोत सिंह) और जफर (अली फजल) ने अभिनय से हसांने की खूब कोशिश की है। चुचा का किरदार भी बहुत फनी है। बंदे का चेहरा और एक्सप्रेशन देखकर ही आपकी हंसी छूट जाएगी, लेकिन फिल्म की कहानी का वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। कुल मिलाकर कहें तो लंबे समय के बाद दर्शकों को एक अच्छी कॉमेडी फिल्म मिल रही है। फिल्म का कुल बजट करीब 30 करोड़ का है। कमाई के मामले पर ‘फुकरे रिटर्न्स’ सही ट्रैक पर जा रही है। पहले ही दिन फिल्म ने करीब 8.1 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
