धोनी के संन्यास को लेकर कोच रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने स्पष्ट किया है कि धोनी अभी इंडियन टीम से दूर नहीं जा रहे हैं।


 

इंग्लैंड के खिलाफ खेल गए तीसरे वनडे मैच के बाद से धोनी के रिटायरमेंट की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया में फैलने लगी। मैच खत्म होने के बाद धोनी ने अंपायर से गेंद मांग ली थी। इस बात को उनके संन्यास से जोड़कर देखा जाने लगा। हर कोई यही कयास लगाने लगा कि क्या धोनी वनडे मैच से दूर जा रहे हैं।

 

इंडियन टीम के कोच रवि शास्त्री ने इस खबर को पूरी तरह से गलत करार दिया है। मीडिया में दिए एक बयान में शास्त्री ने कहा कि ये सब मनगड़ंत बातें हैं। उन्होंने बताया कि धोनी टीम से दूर बिल्कुल नहीं जा रहे हैं, वो पहले की तरह टीम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका आगे भी निभाते रहेंगे।

 

धोनी के अंपायर से मैच के आखिरी में गेंद लेने के लेने सवाल पर रवि शास्त्री ने बताया कि मैच के अंत में बॉल की हालत काफी बुरी हो गई थी। वे टीम इंडिया के बॉलिंग कॉच भरत अरुण को गेंद का हाल दिखाकर उसकी स्थिति पर चर्चा करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अंत में अपने पास गेंद ली।

 

इंग्लैंड और भारत के बीच हुई 3 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से गवां दिया था। तीसरे मैच में इंग्लैंड के कप्तान ईयॉन मॉर्गन और जो रूट के बीच हुई शानदार पारी के बाद भारत ये मैच 8 विकेट से हार गया। सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

Hitesh Pant

Journalist, Writer by profession. Worked with Various News organisation and media institute.

Learn More →

0 thoughts on “धोनी के संन्यास को लेकर कोच रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा

  1. Pradeep singh July 26, 2018 at 11:33 AM

    hi

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER