आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 की तारीखों का ऐलान, भारत का पहला मुकाबला 5 जून को

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

आईसीसी ने 2019 में होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप यानी क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत 30 मई से होगी। इस वर्ल्ड कप में दुनिया की 10 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इन टीमों के बीच टूर्नामेंट में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्वकप में भारत की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले मैच से होगी।

 

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन इंग्लैंड में होने जा रहा है। 45 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दे ओवल में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 9 जुलाई और दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को लॉड्स में होगा।

 

अलग-अलग लीग में बंटी टीमें एक दूसरे के साथ एक-एक मैच खेलेंगी। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के अलावा हर टीम के 9 मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले इंग्लैंड और वेल्स के 11 मैदानों में खेले जाने हैं। क्रिकेट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच 16 जून को ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेला जाएगा।

 

आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत के मैचों के कार्यक्रम –

5 जून, 2019: दक्षिण अफ्रीका (साउथेम्प्टन)

9 जून, 2019: ऑस्ट्रेलिया (ओवल)

13 जून, 2019: न्यूजीलैंड (नॉटिंघम)

16 जून, 2019: पाकिस्तान (मैनचेस्टर)

22 जून, 2019: अफगानिस्तान (साउथेम्प्टन)

27 जून, 2019: वेस्ट इंडीज (मैनचेस्टर)

30 जून, 2019: इंग्लैंड (बर्मिंघम)

2 जुलाई, 2019: बांग्लादेश (बर्मिंघम)

6 जुलाई, 2019: श्रीलंका (लीड्स)

 

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार होगा-

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER