साल 2017 अपने अंतिम दिनों की ओर है। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां भी करीब हैं। कई लोग इस बीच घूमने का प्लान बना रहे होंगे। इस तरह के प्लान बनाते तो कई हैं, लेकिन बजट सामने आने के बाद अधिकतर प्लान हकीकत नहीं बन पाते। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आप अपने बजट में बिंदास घूम सकेंगे।
सर्दी के मौसम का लुफ्त लेना है तो इससे अच्छा मौका और नहीं मिलेगा। तो सबसे पहले अपनी छट्टियों का इंतजाम कर लीजिए। जोड़-तोड़ कर जितनी ज्यादा छुट्टियों का जुगाड़ हो जाए उतना अच्छा है, पर ध्यान रहे आपको सेलरी का नुकसान न हो। इसके बाद अपना बजट तय करिए कि आपको अपने पूरे टूर पर कितना खर्च करना है। बजट को लेकर स्ट्रिक्ट रहना बहुत जरूरी है ताकि बजट से ऊपर खर्च न हो। अब आपके पास जितनी छट्टियां हों उसी के अनुसार घूमने की जगह तय कीजिए। अगर छुट्टियां कम हैं तो आस-पास कोई जगह सर्च कीजिए और हफ्ते से ज्यादा छुट्टियां हैं तो कहीं दूर का प्लान भी कर सकते हैं। जगह तय करने के बाद वहां की सारी जानकारियां निकाल लें। वहां पहुंचना, फेमस प्लेस, रहना, खाना सब की लिस्ट तैयार कर लें। पहले से इतनी जानकारियां होने से आप पैसे और समय दोनों बचा सकते हैं। आने-जाने के लिए पहले से टिकट बुक कर लें और सस्ते साधनों पर विचार करें। ट्रेन में थर्ड एसी या डीलक्स बस बेहतर विकल्प हैं, बस आपको असुविधा न हो। निकलने से पहले सिर्फ जरूरत का सामान रखें, क्योंकि घूमने का मजा कम सामान में ही है। रहने के लिए साधारण होटल का चुनाव करना समझदारी भरा निर्णय है, हां खाने के मामले में कोई कॉम्प्रोमाइज न करें। हमेशा हेल्दी और हाईजेनिक खाना ही खाएं। जहां-जहां आप पैदल घूम सकते हैं वहां पैदल ही घूमने जांए। एक तो आपके पैसे बचेंगे, दूसरा आप वहां की रग-रग से वाकिफ हो पाएंगे। लोकल टूर एंड ट्रेवल्स का पैकेज लेने के बजाए खुद के साधन जुटा के घूमें। यकीन मानिए इस तरह आप कम खर्च पर बेहतर तरीके से घूम सकेंगे। एक जरूरी टिप्स कि घूमने के दौरान मोबाइल से दूरी बना के रखें। मोबाइन न तो सही से घूमने देगा और न आप सही तरह से इंजॉय कर पाएंगे।