नासा अंतरिक्ष में एक ऐसा ग्रह की खोज करने वाला है जिसमें पृथ्वी की तरह जीवन संभव हो। इस प्रोजेक्ट में नासा पिछले कई समय से प्रयासरत है। इस संदर्भ में नासा को एक बड़ी सफलता मिली है। जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।
नासा ने अंतरिक्ष में धरती जैसे अन्य ग्रह को खोजने के लिए केप्लर स्पेस टेलिस्कोप तैयार किया है। यह टेलिस्कोप उन ग्रहों का पता लगाएगा जहां जीवन की संभावनाएं हों। रिपोर्ट के अनुसार नासा के केप्लर स्पेस टेलिस्कोप ने एक बड़ी खोज की है। टेलिस्कोप की इस सफलता की को दुनिया के सामने लाने के लिए नासा जल्द प्रेस कॉन्फ्रेस कर सकता है। इस कॉन्फ्रेस में जीवन की संभावना वाले ग्रहों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। नासा के अनुसार टेलिस्कोप से प्राप्त हुई जानकारियों का गूगल एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से विश्लेषण किया गया, क्योंकि केप्लर टेलिस्कोप से मिलने वाले डाटा समझने के लिए गूगल एआई की मदद लेना जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों को टेलिस्कोप से कई सकारात्मक परिणाण मिले हैं। नासा को अब पूरी उम्मीद है कि पृथ्वी के समान जीवन वाले की ग्रह की खोज जल्द पूरी हो जाएगी।