ONGC में मोटी सैलरी पर नौकरी करना चाहते हैं तो करें आवेदन

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

देश की सबसे बड़ी तेल और नेचुरल गैस कंपनी ओएनजीसी में अधिकारी बनने का मौका है। ओएनजीसी ने ग्रेजुएट ट्रेनी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की है। ओएनजीसी भारत सरकार के स्वामित्व वाली बेहतरीन कंपनियों में से एक है। जहां शानदार सेलरी के साथ करियर को आगे बढ़ाने की भी कई संभावनाएं हैं।

 

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन यानी ओएनजीसी ने एग्जेक्यूटिव ग्रेड के 1032 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर जियो साइंसेज और ग्रेजुएट ट्रेनी के पद शामिल हैं। इनमें अधिकतर पद इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए हैं। इसमें मेकेनिकल, पेट्रोलियम, सिविल और अन्य ब्रांच के युवाओं लिए वेकैंसी हैं।

 

ग्रेजुएट ट्रेनी के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है। जियो साइंसेज के पदों के लिए एमएससी या एमटेक डिग्री वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ साथ उम्मीदवार को गेट 2018 क्वालीफाई का स्कोर होना भी जरूरी है।

 

गेट 2018 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। 30 साल उम्र तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 मई है। अगर इन पदों पर आप आनेदन करना चाहते हैं तो ओएनजीसी की वेबसाइट www.ongcindia.com पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER