फेसबुक ला रहा ये खास फीचर, दिल की बात दूसरों तक पहुंचाना होगा आसान

फेसबुक

फेसबुक

सोशल मीडिया की बढ़ती पहुंच के बाद शॉप से ग्रीटिंग खरीदकर गिफ्ट करने का दौर लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन अपनी फीलिंग्स दूसरे तक पहुंचाने के लिए ग्रीटिंग्स आज भी लोकप्रिय हैं। चाहे किसी बेवसाइट के जरिए हो या एप्लीकेशन से, लोग किसी न किसी मौके पर आज भी प्रियजनों को ग्रीटिंग्स भेजते हैं।

ग्रीटिंग की विशेषता को समझते हुए फेसबुक भी अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर में फेसबुक यूजर ग्रीटिंग्स के जरिए अपनी बात अपने फ्रेंड तक पहुंचा सकता है। जिस तरह अभी हम किसी पोस्ट पर इमोशन देने के लिए लाइक बटन को क्लिक हॉल्ड करते हैं, उसी तरह यूजर को अपने फ्रेंड की प्रोफाइल में जाकर हैलो बटन पर क्लिक हॉल्ड करना होगा। इसके बाद उसमें कुछ ऑप्शन नजर आएंगे। यहां से हम अपनी पसंद का ग्रीटिंग सेलेक्ट करके अपने चाहने वाले को भेज सकेंगे। इस नए फीचर में कई तरह के ग्रीटिंग्स मौजूद होंगे। इसमें ‘पोक’ करने के साथ-साथ ‘विंक’ और ‘हाई-फाइव’ जैसे ऑप्शन भी होंगे। माना जा रहा है कि यह फीचर त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर खासा लोकप्रिय रहेगा। अभी इस फीचर का थाईलैंड, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस और कई अन्य शहरों में परीक्षण किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि फेसबुक जल्द ही इस फीचर को लॉंच कर देगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER