इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हर रोज नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गये हैं।
श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में विराट ने लगातार दो दोहरे शतक जमाए और सीरीज में 615 रन बनाए थे। इस सीरीज से पहले विराट छठे स्थान पर थे पर शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें टेस्ट रैंकिंग में फायदा मिला है। विराट ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, न्यूजीलैंड के केन विलियम्स, इंग्लैंड के जो रूट और भारत के चेतेश्वर पुजारा से आगे निकल गये हैं। ताजा रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ 938 अकों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि जबकि विराट को रैंकिंग में 893 अंक प्राप्त हुए हैं। विराट अगले साल दक्षिण अफ्रिका में होने वाली टेस्ट सीरीज में फिर से बेहतरीन क्रिकेट खेलकर नंबर वन बल्लेबाज बनने की पूरी कोशिश करेंगे।
